Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूरी दुनिया में बजेगा भारत का डंका, यह बोलकर क्या केजरीवाल ने दे दी मोदी को चुनौती?

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद आज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वो दिल्‍ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनके साथ सात अन्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली। ये मंत्री पिछली बार भी केजरीवाल की केबिनेट का हिस्‍सा थे। शपथ के बाद केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों को संबोधित भी किया। उन्‍होंने अपने संबोधन की शुरुआत मेरे प्‍यारे दिल्‍ली वासियों से किया। केजरीवाल ने कहा कि आज आपके बेटे ने तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने कहा ये मेरी नहीं आपकी जीत है हर एक दिल्ली वाले की जीत है। उन्‍होंने कहा ये हर मां, बहन और युवा और विद्यार्थी की जीत है। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कुछ ऐसी बातें भी कहीं जिसके बड़े राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal Oath Ceremony 2020: शपथ के बाद केजरीवाल का सुनिए Full Speech |वनइंडिया हिंदी
    भारत का डंका विश्व में बजाने वाली राजनीति दिल्ली से शुरू हो चुकी है

    भारत का डंका विश्व में बजाने वाली राजनीति दिल्ली से शुरू हो चुकी है

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं कि केजरीवाल सबकुछ फ्री करता जा रहा है। मेरा मानना है कि सभी अनमोल चीजें फ्री हैं। मां अपने बच्चे को प्यार करने की फीस नहीं लेती। केजरीवाल अपने दिल्ली वालों को प्यार करता है और दिल्लीवाले केजरीवाल को प्यार करते हैं। तो ये प्यार फ्री प्यार है। मेरा एक सपना है कि ऐसा समय आए जब पूरी दुनिया में भारत का डंका बजे। ये संभव एक नई राजनीति से होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से हो चुकी है। केजरीवाल के इस बात पर राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केजरीवाल ने ऐसा कहकर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है।

    आखिरी में गाना गाया- हम होंगे कामयाब

    सीएम पद की शपथ लेने बाद अरविंद केजरीवाल ने 'हम होंगे कामयाब' गाना भी गाया। सीएम पद की शपथ लेने बाद अरविंद केजरीवाल ने 'हम होंगे कामयाब' गाना भी गाया। आपको बता दें कि इससे पहले 2 बार शपथ के दौरान अरविंद केजरीवाल ने 'इंसान से इंसान का हो भाईचारा' गाना गाया था। हम होंगे कामयाब गाने से ठीक पहले केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साथ ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं।"

    मैं अकेला दिल्‍ली में हर बड़ा काम नहीं कर सकता हूं

    केजरीवाल ने कहा बीत पांच वर्षों में किसी के साथ सौतेला व्‍यवहार नहीं किया है। हर किसी का काम किया है। आने वाले पांच वर्षों में भी यह ऐसे ही जारी रहेगा। दिल्‍ली के दो करोड़ लोग मेरे परिवार का हिस्‍सा हैं। कोई काम हो तो मेरे पास आना सभी का काम होगा। बिना ये जाने की कौन किस धर्म का है जाति का हो। केजरीवाल ने कहा मैं अकेला दिल्‍ली में हर बड़ा काम नहीं कर सकता हूं इसमें आपका साथ चाहिए। चुनाव अब खत्‍म हो गया है इस दौरान कई तरह की भाषणाबजी हुई। जिन्‍होंने हमारे ऊपर आरोप लगाए उन्‍हें हमनें माफ कर दिया है। विरोधियों से अपील है कि वह भी सब बातों को भूल कर दिल्‍ली के विकास में भागीदार बनें। दिल्‍ली की केंद्र सरकार के साथ हम मिलकर हम काम करेंगे। हमनें पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में न्‍यौता भेजा था। लेकिन वो आ नहीं पाए लेकिन हम उनका भी आर्शीवाद चाहते हैं ताकि हम देश और दिल्‍ली का विकास कर सकें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+