अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। रामलीला ग्राउंड में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शपथ दिलाई। वो दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा। जीत और सफलता का मंत्र होता है कि झुक कर चलें। उन्होंने कहा कि जनता के लिए केंद्र और केजरीवाल सरकार मिलकर काम करें।
Recommended Video

आपको बता दें कि सत्येन्द्र जैन पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। पिछली सरकार के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके पास जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। इमरान हुसैन के पास खाद्य मंत्रालय की पिछली सरकार के दौरान जिम्मेदारी थी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले केजरीवाल दूसरे नेता हैं। केजरीवाल ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 14 फरवरी 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
आप को 62, भाजपा को 8 सीटें मिलीं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले गए थे। 11 फरवरी को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सत्ता की हैट्रिक लगाई। वहीं, भाजपा को 8 सीटें मिलीं, पिछले चुनाव के मुकाबले उसे 5 सीटों का फायदा हुआ है। कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई।












Click it and Unblock the Notifications