अंर्तकलह के बाद 'आप' में नाटकीय मोड़, केजरीवाल ने दिया संयोजक पद से इस्‍तीफा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली में सबसे बड़ी जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) अपनी सबसे बड़ी टूट की ओर बढ़ रही है। इसी क्रम में एक खबर आ रही है कि जिसने सियासी भूचाल ला दिया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद की बागडोर संभाल रहे अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के संयोजक पद से इस्‍तीफा दे दिया है। केजरीवाल ने नेशनल एग्‍जीक्‍यूटिव को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।

Arvind Kejriwal resigns as national convener of AAP

हालांकि अभी यह कनफर्म नहीं हो पाया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है कि नहीं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस्‍तीफे में कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक के साथ ही साथ संयोजक‍ भी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि आज शाम 'आप' की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं होंगे। केजरीवाल दोपहर बाद बैंगलोर के लिए रवाना होंगे जहां वह 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्‍सा कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+