दिल्ली के स्कूलों को बदहाल बताने पर केजरीवाल का शाह को जवाब, ये बंद स्कूलों का वीडियो

दिल्ली के स्कूलों को बदहाल बताने पर केजरीवाल का शाह को जवाब, ये बंद स्कूलों का वीडियो

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह के दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों को बदहाल बताने वाली वीडियो को झूठा कहा है। भाजपा नेता अमित शाह ने मंगलवार सुबह एक वीडियो जारी कर कहा था कि हमारे सांसदों की पड़ताल में दिल्ली के स्कूल बदहाल मिले हैं। इस पर जवाब देते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि आपके सांसदों ने बंद स्कूलों के वीडियो बना गुमराह किया है।

arvind kejriwal reply over amit shah video delhi govt school

अमित शाह ने दिल्ली सांसदों की बनाई वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है... इनकी बदहाली ने आपकी 'शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा...'

इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, आपके सांसदों की रिपोर्ट झूठी है। बंद स्कूलों के वीडियो बना कर आप ने लोगों को गुमराह किया। दिल्ली की शिक्षा क्रांति 16 लाख बच्चों, उनके पैरेंट्स और 65000 टीचर्स की मेहनत से हुई है। आप रोज उनकी मेहनत का अपमान करते हैं। आप दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं? केजरीवाल ने कहा, 5 साल पहले जब हमारी सरकार बनी थी, तब दिल्ली के स्कूलों का बुरा हाल था। जनता के साथ मिलकर हम लोगों ने शिक्षा का पूरा ढांचा बदला है। मगर मुझे बहुत दुख हुआ कि अमित शाह ने दिल्ली के लोगों का मजाक बनाया।

मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर इसको लेकर लिखा, अमित शाह जी, आपके एक सांसद प्रवेश वर्मा ने जिस स्कूल की तस्वीरें डालीं उस स्कूल की एक झलक आप भी देख लीजिए कि ये अंदर से कितना हरा भरा है। आपके सांसद ने साइड में बंद पड़े एक कमरे की तस्वीरें आपको दिखाकर आपसे दिल्ली के शिक्षकों और छात्रों का इतना बड़ा अपमान करा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+