'BJP का मकसद है, पूछताछ के लिए बुलाओ और गिरफ्तार कर लो...', ईडी के समन पर बोले सीएम केजरीवाल

Arvind Kejriwal news in hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले के मामले में उन्हें भेजे जा रहे ईडी के समन पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन समन के पीछे भाजपा का मकसद कुछ और है। भाजपा की साजिश है कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को बुलाओ और गिरफ्तार कर लो।

arvind kejriwal

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले दो साल से हम एक शब्द कई बार सुन रहे हैं- शराब घोटाला...। दो साल से भाजपा सरकार की सारी एजेंसियां कई रेड मार चुकी हैं, कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर कहीं नहीं मिला। अगर वाकई भ्रष्टाचार हुआ है तो इतने करोड़ों रुपए गए कहां? इन्हें तो रेड में एक भी पैसा नहीं मिला। क्या सारा पैसा हवा में गायब हो गया, सच्चाई ये है कि किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर हुआ होता, तो पैसा भी मिलता।'

'मेरी सबसे बड़ी है ताकत मेरी ईमानदारी'
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'ऐसे कई फर्जी केसों में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अब तक जेल में रखा हुआ है। किसी के भी खिलाफ इनके पास कोई सबूत नहीं है, कुछ साबित नहीं हुआ। खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है...किसी को भी पकड़कर जेल में डाल दो। अब भाजपा मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति और मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी ईमानदारी है।'

'मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार ना कर सकूं, इसलिए...'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने आगे कहा, 'झूठे आरोप लगाकर और फर्जी समन भेजकर ये मुझे बदनाम करना चाहते हैं। इन्होंने मुझे समन भेजे, जो गैरकानूनी हैं। मैंने इन्हें विस्तार से बताया कि ये समन क्यों गैरकानूनी हैं। लेकिन, इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा का मकसद जांच कराना नहीं है, इनका मकसद लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है। आखिर लोकसभा चुनाव से पहले ही क्यों पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है? भाजपा का मकसद है कि केजरीवाल को पूछताछ के लिए बहाने बुला लो और उसे गिरफ्तार कर लो, ताकि वो लोकसभा चुनाव में प्रचार ना कर सके।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+