किरण बेदी के खिलाफ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के धरने में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

किरण बेदी के खिलाफ पुडुचेरी के मुख्यमंत्री धरने पर बैठे हैं।

नई दिल्ली। उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी को दिल्ली के सीएम केजरीवाल का साथ मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को पुडुचेरी जा रहे हैं, जहां वे नारायणसामी के धरने में शामिल होंगे। एलजी किरण बेदी के खिलाफ धरने पर बैठे पुडुचेरी के सीएम ने कहा था कि ये धरना चुनी हुई सरकार के कामों में दखल देने और कल्याणकारी योजनाओं को रोकने के विरोध में किया जा रहा है।

Arvind Kejriwal in Puducherry today to support cm Narayanasamy in his protest against kiran bedi, lg

खबर के मुताबिक, दिल्ली के सीएम केजरीवाल के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के धरने में शामिल हो सकते हैं। धरना कर रहे मुख्यमंत्री नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने (एलजी) सरकार की मुफ्त चावल योजना को खारिज कर दिया और फाइल लौटा दिया। वे चुनी हुई सरकार के कामकाज को कैसे रोक सकती हैं।

सीएम नारायणसामी का कहना है कि राजनिवास के बाहर जारी उनका धरना अब जेल भरो आंदोलन का रूप लेगा। राज निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री की मांग है कि उपराज्यपाल चावल योजना सहित कुल 39 योजनाओं को मंजूरी दें। उनका आरोप है कि पीएम मोदी के इशारे पर किरण बेदी ये सब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किरण बेदी कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सरकार के खिलाफ साजिश कर रही हैं।

जबकि पूरे मामले पर उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री को खत लिखा था और 21 फरवरी सुबह 10 बजे बातचीत के लिए बुलाया था। किरण बेदी ने अफसोस जताते हुए कहा था कि सीएम ने अपने पत्र के जवाब का इंतजार किए बिना राज निवास के सामने धरना शुरू दिया। उन्होंने कहा था कि ये तरीका मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा था कि राज निवास के पास कोई मामला लंबित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+