संसद पर हमले की 22वीं बरसी आज, सीएम अरविंद केजरीवाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देश की संसद पर आज के ही दिन 22 वर्ष पहले आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में हमारे कई जवान शहीद हुए थे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के अमर जवानों को पूरा देश सलाम करता है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमे उन्होंने लिखा, 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन। उनकी बहादुरी और बलिदान से लोकतंत्र को बचाने का संकल्प हमें मज़बूती देता है। उनके अमर बलिदान को पूरा देश सलाम करता है।

बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को देश की संसद पर हुए हमले की आज 22वीं बरसी है। आज के ही दिन आतंकियों ने संसद पर हमला बोल दिया था, जिसमे देश के 9 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले पांचों आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया था।
संसद पर आतंकी हमले की बरसी पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों का हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होंने 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
गौर करने वाली बात है कि संसद पर जब हमला हुआ था तो उस वक्त के तत्कालीन गृहमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी सहित 200 सांसद संद के भीतर मौजूद थे। लेकिन जब हमला हुआ तो सुरक्षाकर्मियों ने सभी को अंदर कमरे में भेजकर उन्हें सुरक्षइत करने का काम किया। सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और एक भी संसद सदस्य इस हमले में चोटिल नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications