भगवंत मान के शराब छोड़ने के संकल्प पर बोले अरविंद केजरीवाल- ये बड़ा त्याग है

Recommended Video

    Bhagwant Mann के शराब छोड़ने पर क्या बोले Arvind Kejriwal | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान एक बार फिर खबरों में हैं। पंजाब के बरनाला में एक रैली के दौरान भगवान मान ने शराब नहीं पीने की कसम खाई। भगवंत मान ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर शराब का सेवन करना छोड़ दिया है। उनके इस बयान के बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मान की जमकर तारीफ की।

    केजरीवाल बोले- ये छोटी बात नहीं

    केजरीवाल बोले- ये छोटी बात नहीं

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने आज उनका ही नहीं पूरे पंजाब का दिल जीत लिया है। केजरीवाल ने कहा कि नेता ऐसा होना चाहिए कि हर वक्त त्याग के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा संकल्प लेना छोटी बात नहीं होती है। ये बहुत बड़ी बात है, मान ने अपना करियर छोड़कर लोगों की सेवा करने के रास्ते को चुना।

    मान ने शराब ना पीने का लिया है संकल्प

    मान ने शराब ना पीने का लिया है संकल्प

    बरवाला की रैली में भगवंत मान ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सीएम केजरीवाल की मौजूदगी में अपनी मां का हाथ पकड़कर कभी शराब ना पीने का संकल्प लिया। भगवंत मान पर संसद में भी शराब पीकर जाने का आरोप लग चुका है। कई सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से भी भगवंत मान की शिकायत की थी और अपनी सीट बदलने का अनुरोध भी किया था। भगवंत मान ने कहा कि उनके विरोधी इसको लेकर कई बार निशाना साधते थे।

    सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, केजरीवाल ने किया रीट्वीट

    मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान के शराब ना पीने के संकल्प को लेकर एक ट्वीट भी किया, '1 जनवरी से उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अब शराब को हाथ नहीं लगाएंगे, उन्होंने मंच पर अपनी माताजी और पंजाब की जनता के सामने वादा किया कि अपना तन मन धन पंजाब की सेवा के लिए लगाएंगे।' इस ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+