शहादत का खेल खेल रहे हैं केजरीवाल : तुषार गांधी

Arvind Kejriwal is playing the martyr: Tushar Gandhi
कोलकाता। महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह महसूस कर लिया है कि 'वे शासन चलाने में सक्षम नहीं हैं' और अपनी अक्षमता छिपाने के लिए वे 'शहादत का खेल खेलेंगे।'

जहां राजधानी में सफेद गांधी टोपी विरोध का प्रतीक बन चुकी है, वहीं तुषार ने कहा कि न तो सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और न ही केजरीवाल गांधीवादी हैं। केरजीवाल का धरना और गांधी टोपी का प्रदर्शन महज 'दिखावा' है और मीडिया में प्रचार पाने व युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने की 'चाल' है।

तुषार ने कहा, "वे भीड़ जुटा रहे हैं..वे गंभीर नहीं हैं। उन्होंने ढेर सारी चीजों का वादा किया और अब महसूस कर रहे हैं कि वे इसे पूरा नहीं कर सकते इसलिए सवाल उठाकर लोगों का ध्यान बंटाने लगे हैं।"

तुषार गांधी (54) ने आईएएनएस के साथ यहां हुई एक विशेष बातीचत में कहा, "मैं समझता हूं कि वे इस वास्तविकता को समझने लगे हैं कि वे मौजूदा परिस्थितियों में सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं। अब वे पा रहे हैं कि उनके राजनीतिक समर्थकों का लंबे समय तक साथ निभाना असंभव है इसलिए वे शहादत का खेल खेल सकते हैं। मैं समझता हूं कि यही योजना है।"

गांधीवादी सूचना पर अधिकृत इलेक्ट्रानिक अभिलेख, महात्मा गांधी फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी तुषार गांधी ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल का 'गांधीवादी परिप्रेक्ष्य' उन्हें वोट तो दिला सकता है, लेकिन सही प्रकार के शासन में तब्दील नहीं हो सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+