गुजरात में आप विधायक चैतार वसावा की पत्नी गिरफ्तार, अरविंद केजरीवाल ने बताया आदिवासी समाज पर हमला

आम आदमी पार्टी के नेता और गुजरात से विधायक चैतर वरसावा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यही नहीं चैतर की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने कल "आप" के विधायक और आदिवासी समाज के बड़े नेता चैतार वसावाके ख़िलाफ़ झूठा मुक़दमा किया। चैतर भाई की धर्मपत्नी तक को गिरफ़्तार कर लिया।

Arvind Kejriwal

भाजपा ने कभी आदिवासी को आगे नहीं आने दिया। सिर्फ़ उनका शोषण किया। "आप" ने आदिवासी समाज के बेटे को आगे बढ़ाया तो भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा । सारा आदिवासी समाज भाजपा से इसका हिसाब लेगा भाजपा ने ये हमला चैतर वसावा पर नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज पर किया है।

आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने भी चैतार वैसावा और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भी बदले की भावना से भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायक और आदिवासी समाज के बड़े नेता भाई चैतार वसावाके ख़िलाफ़ जूठा मुक़दमा दाखिल किया है।भाजपा और मोदीजी इस हद तक गिर चुके है की चैतर भाई की धर्मपत्नी तक को गिरफ़्तार कर लिया है ।

ये हरकतें मोदी जी की चुनाव अभियान का हिस्सा है, ये चैतर भाई को चुनाव से बाहर रखने का, तोड़ने के हथकंडे है । सारा आदिवासी समाज और सारा गुजरात अपने इस उभरते और काबिल नेता के ख़िलाफ़ षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं करेगी ।जनता भाजपा को सबक़ सिखायेगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+