Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ये अब अन्ना हजारे के कंधे पर बंदूक रख के चला रहे हैं', लिकर पॉलिसी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

दिल्ली में लिकर पॉलिसी को लेकर अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, 30 अगस्त: दिल्ली में लिकर पॉलिसी को लेकर अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले बता रहे हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन सीबीआई ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है। जनता उनकी नहीं सुन रही है, 'अब ये अन्ना हजारे जी के कंधे पर बंदूक रख के चला रहे हैं'। राजनीति में यह आम बात है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal समाजिक कार्यकर्ता Anna Hazare के बहाने BJP पर हुए फायर | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    लिकर पॉलिसी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना
    Photo Credit:

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई जांच से कुछ नहीं निकला तो इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब इस बात की जांच होनी चाहिए कि वे दिल्ली में विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये में कैसे खरीदना चाहते थे। अगर हम इससे नहीं भागे तो वे क्यों?

    सीबीआई ने बैंक लॉकर की जांच की

    बता दें कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इन दिनों शराब नीति में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के एक बैंक पहुंचे। जहां सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की जांच की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लॉकर की जांच के बाद कहा कि शराब नीति मामले में छापेमारी में उनके परिवार को 'क्लीन चिट' मिली है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों को उनके घर और उनके बैंक लॉकर में 'कुछ भी नहीं' मिला है।

    'हम जांच में करेंगे सहयोग'

    मनीष सिसोदिया के घर पर लगभग दो सप्ताह पहले छापा मारा गया था। मनीष सिसोदिया ने इस मामले में ट्वीट कर कहा था, "कल सीबीआई हमारे बैंक लॉकर पर छापा मारने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। मैं और मेरा परिवार जांच में पूरा सहयोग करेंगे।''

    यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने बताई विश्वस प्रस्ताव लाने की वजह, बोले- झारखंड में गिर सकती है सरकार

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+