राजनीति में आयीं केजरीवाल की बेटी हर्षिता, शुरुआत IIT से
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला कर लिया है और अब वो राजनीति में आ गई हैं। हर्षिता अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आप की छात्र इकाई से शुरू कर रही हैं।

छात्र संगठन का नाम है छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) इस इकाई की शुरुआत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से होगी, जहां हर्षिता भी पढ़ती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी की यह इकाई अपने पहले चरण में दिल्ली के 50 कॉलेजों में फैल जायेगी। इसके लिये जामिया मिलिया, जेएनयू और डीयू समेत कई विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
हम आपको बता दें कि हर्षिता ने बोर्ड इम्तहान में 96 प्रतिशत अंक हांसिल किये थे और इसी साल आईआईटी जेईई की परीक्षा पास कर आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया था। वहीं केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर के छात्र रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications