Exclusive: सितारों की मदद से देश की राजनीति के हीरो बने केजरीवाल

बैंगलोर। आज दिल्ली के राजा का नाम फाइनल हो गया है, अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से हुआ तो 26 दिसंबर को दिल्ली के राजा की ताजपोशी हो जायेगी। जी हां हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की, जो कि दिल्ली के नये सीएम होंगे। आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनायेगी।

आजादी के इतने सालों बाद देश की राजनीति ने ऐसी अंगड़ाई ली है जिससे केवल पूरी दिल्ली ही नहीं पूरे देश के राजनीतिक गलियारें हिल गये हैं। आज देश के दिल पर वो व्यक्ति राज करने जा रहा है जो ना तो किसी राजनीति घराने की पैदाईश है और ना ही किसी पार्टी की देन। अरविंद केजरीवाल वो चेहरा है जिसने देश के भ्रष्ट सिस्टम को बदलने के लिए जन्म लिया है।

किसी हिंदी फिल्म के हीरो की तरह अऱविंद केजरीवाल लोगों के सामने आये और धीरे-धीरे जीरो से हीरो बन गये। उनकी सच्चाई, ईमानदारी, सीधापन, स्पष्टवादिता और तीक्ष्ण बुद्धि से लोग प्रभावित हुए, लोगों को लगा कि कोई है जो उनकी सुनेगा, आम गरीब आदमी भी केजरीवाल की बातों पर भरोसा करने लगा औऱ जिसका नतीजा आपके सामने हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि एक साधारण व्यक्तित्व वाले अरविंद केजरीवाल के कर्मों ने तो उन्हें हीरो बनाया ही है लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें जीरो से हीरो बनाने वाले उनके सितारे भी है। अंकज्योतिष के हिसाब से अरविंद केजरीवाल के सितारे कहते हैं कि आने वाले साल 2014 में वह परिवर्तन की एक नई कहानी लिखेंगे जिसकी शुरूआत हो चुकी है। देश की भ्रष्ट हो गयी व्यवस्था को बदलने की क्षमता रखने वाले अरविंद केजरीवाल के लिए आने वाला साल काफी भाग्यशाली है।

इस साल उनके पीछे की मेहनत को एक नया आयाम मिलेगा। अंकज्योतिषियों की मानें तो अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ है। 16 यानी कि 1+6=7 यानी की मूलांक 7 और साल 2014 मूलांक 7 वालों के लिए स्वर्णिम युग लेकर आ रहा है। क्योंकि यह संयोग ही है कि 2014 यानी कि 2+0+1+4=7 यानी कि मूलांक 7।

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जन्मतिथि और साल का योग एक ही हो। और जिनका योग एक होता है वह विरले ही होते हैं जिन्हें कुदरत और सितारों की ओर से अभूतपूर्व व्यक्तित्व औऱ मकाम हासिल होता है। जिसकी वजह से ही अरविंद केजरीवाल आज देश के आम आदमी से खास आदमी बन चुके हैं।

खैर ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां और दावे कितने सच साबित होते हैं, यह तो आने वाले कुछ महीनों में ही पता चल जायेगा लेकिन इसमें कोई सच नहीं कि आज देश की राजनीति के नायक देश का आम आदमी यानी कि अरविंद केजरीवाल है। जिनसे दिल्ली ही नहीं देश की जनता को भी काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+