CM अरविंद केजरीवाल आज होंगे रिहा? जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला
Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाई कोर्ट आज मंगलवार (25 जून) को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जमानत देने की याचिका पर फैसला सुनाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत देने वाले निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीएम केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगा दी थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने पिछले हफ्ते 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। ईडी ने मार्च 2024 में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- कौन हैं जज न्याय बिंदु, जिन्होंने केजरीवाल को दी जमानत, लोग महिला न्यायाधीश पर क्यों उठा रहे हैं सवाल?
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लगाई थी रोक
सीएम केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी ने 21 जनू को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने बाद में ईडी की याचिका पर फैसला आने तक केजरीवाल की रिहाई पर अंतरिम रोक लगा दी।
केजरीवाल ने अंतरिम रोक के खिलाफ शनिवार 22 जून को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि पहले हाई कोर्ट को इस मामले पर फैसला सुनाने दीजिए।
ये भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, 2 दिन और रहेंगे जेल में, अगली सुनवाई 26 को, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
अगर निचली अदालत के आदेश पर रोक नहीं लगाई गई होती तो सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार 21 जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए होते। ईडी ने दावा किया है कि निचली अदालत का आदेश एकतरफा और गलत था। उसने यह भी दावा किया है कि उसे अपनी दलीलें पेश करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications