केजरीवाल ने केंद्र सरकार से पूछा, क्या दिल्ली वाले देशभक्त नहीं?
नयी दिल्ली। आजादी के जश्न के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली की आजादी का मुद्दा उठा दिया। छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी केजरीवाल पर बनी फिल्म ''ऐन इनसिग्निफिकेंट मैन''

केजरीवाल ने अपने संबोधन में पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा आज दिल्ली के अंदर जो व्यवस्था है वो वही अंग्रेजी व्यवस्था है, जिसमें आप अपना विधायक और मुख्यमंत्री तो चुन सकते हो, लेकिन उन प्रतिनिधियों को सरकार चलाने का अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सरकार तो कोई और चलाता है। जब मोदी बोल रहे थे तो क्या सो रहे थे केजरीवाल और जेटली?
अपने मंच से केजरीवाल ने पीएम मोदी का बिना नाम लिए इशारे-इशारे में पूछा कि कहा कि दिल्ली के लोगों के वोट की कीमत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के लोगों के वोट की कीमत से कम क्यों है? केजरीवाल ने कहा कि अगर महाराष्ट्र के, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात जैसे राज्यों के लोगों की वोट की कीमत 100 पॉइंट है तो दिल्ली वालों के वोट की कीमत 20 पॉइंट से भी कम है।
बिना नाम लिए पीएम से पूछा केजरीवाल ने ये सवाल
- केजरीवाल ने कहा कि क्या दिल्ली के लोग देश के दूसरे राज्यों से कम टैक्स देते हैं?
- क्या दिल्ली वाले कम देशभक्त हैं?
- केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो वोट की ताकत कम क्यों?
- आखिर क्यों दिल्ली की सरकार को पूरा अधिकार नहीं?












Click it and Unblock the Notifications