टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी केजरीवाल पर बनी फिल्म ''ऐन इनसिग्निफिकेंट मैन''
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्युमेंट्री ''ऐन इनसिग्निफिकेंट मैन'' आगामी टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जाएगी। इसके अलावा इस फेस्टिवल में भारत की दो और डॉक्युमेंट्रियों का प्रदर्शनन होगा। आपको बता दें कि ऐन इनसिग्निफिकेंट मैन डॉक्युमेंट्री आम आदमी पार्टी बनने के इतिहास और अरविंद केजरीवाल के उदय पर बनी है। Kejriwal Returns : विपश्यना ध्यान केंद्र से दिल्ली वापस आए सीएम अरविंद केजरीवाल, आते ही किया ट्वीट

इसके अलावा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में जो दो और डॉक्युमेंट्री दिखायी जाएगी उनमें शर्ली अब्राहम और अमित मधेशिया की डॉक्युमेंट्री 'द सिनेमा ट्रैवलर्स' और ऋचि मेहता की 'इंडिया इन अ डे' शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' को आनंद गांधी ने डायरेक्ट किया है। गांधी पर आम आदमी पार्टी के करीबी होने का आरोप लगता रहा है। इस बात पर सफाई देते हुए गांधी ने कहा कि 'हमारी फिल्म एक कहानी बताती है, जो लोकतंत्र को लेकर वैश्विक चिंताओं के साथ गूंजती है। हमारी कोशिश लोकतंत्र को आकार देने वाली विभिन्न ताकतों की एक बारीक तस्वीर तैयार करने की थी, जिसमें सबसे बड़े वोटर हैं।' पहले इस फिल्म का टाइटल 'प्रोपोजिशन फॉर ऐन रिवॉल्यूशन' था।












Click it and Unblock the Notifications