सैन्य खरीदी में तेजी लाने की बेहद जरूरत: अरुण जेटली

संबंध में कुछ अच्छे मामले हैं, जिनसे संबंधित फैसले तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बलों की उम्मीद है कि उनकी जरूरतें पूरी की जानी चाहिए और प्रक्रिया में तेजी आनी चाहिए। सरकार उसी दिशा में काम करने का प्रयास करेगी। उन्होंने आगे कहा कि फाइलों को 'इधर-उधर' भटकाने की जरूरत नहीं है। जेटली ने कहा कि देश का पूरा संसाधन इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
जेटली ने कहा कि विभिन्न दबावों के बावजूद, देश की रक्षा के लिए देश के सभी संसाधन आवश्यक मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री ने हालांकि यह साफ नहीं किया कि आम बजट में रक्षा खर्च में किस तरह की वृद्धि की जाएगी। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इसके लिए हमें 10 जुलाई तक प्रतीक्षा करनी होगी। हम पाएंगे कि बलों की जरूरतें और अपेक्षाएं पूरी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications