'असफल' वित्‍त मंत्री जेटली को वापस भेजा जाएगा रक्षा मंत्रालय!

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार में आने वाले दिनों में आपको कुछ बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। न्‍यूज एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो इस वर्ष के बजट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल कर सकते हैं।

arun-jaitely-603

इन फेरबदल की सबसे बड़ी गाज गिरने वालीर है वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी जेटली को रक्षा मंत्रालय में वापस भेज सकते हैं। पीएम मोदी कैबिनेट में युवाओं और नए लोगों को लाने की कोशिशों पर काम कर रहे हैं।

घरेलू स्‍तर पर फेल जेटली!

बतौर वित्‍त मंत्री जेटली को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्‍होंने अतंराष्‍ट्रीय निवेशकों के बीच पीएम मोदी के संदेश को सही तरह से पहुंचाया लेकिन घरेलू स्‍तर पर सुधारों को लागू करने में वह असफल साबित हुए हैं।

रायटर्स की इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि इस वर्ष फरवरी में 2015-2016 के बजट के बाद पीएम मोदी जेटली को वापस रक्षा मंत्रालय भेज सकते हैं।

नहीं आ रहे रोजगार के मौके!

आलोचकों के मुताबिक जेटली टैक्‍स रिफॉर्म्‍स को आगे बढ़ाने में असफल रहे हैं और इस वजह से देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर खासा असर पड़ रहा है। आर्थिक विकास तो तेजी से हो रहा है लेकिन नौकरियों के अवसर नहीं पैदा हो रहे हैं।

पीएम मोदी के प्रवक्‍ता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं जेटली के कार्यालय के मुताबिक उन्‍हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

गोयल बनेंगे वित्‍त मंत्री

जेटली के बाद ऊर्जा और कोयला मंत्री पीयूष गोयल को वित्‍त मंत्रालय का चार्ज दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट में एक केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दो अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि 51 वर्षीय गोयल अपने अगले बड़े रोल के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

पीयूष गोयल को एक बेहतर संवाद करने वाला नेता माना जाता है और वह अक्‍सर पीएम मोदी के साथ विदेश दौरों पर नजर आते हैं।

हालांकि उनके पास राजनीति और चुनावों का अनुभव कम है। पूर्व में इनवेस्‍टमेंट बैंकर रहे गोयल को कोल इंडिया को सफलतापूर्वक संचालित करने और देश में बिजली की समस्‍या के समाधान और रिन्‍यूबज एनर्जी का समर्थन करने का श्रेय दिया जा रहा है।

गुजरात में पीएम मोदी के मुख्‍यमंत्री पद के सफल कार्यकाल के पीछे राज्‍य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का बड़ा योगदान रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+