Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंतरिम बजट पेश करने के लिए अमेरिका से वापस लौट सकते हैं अरुण जेटली

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली माना जा रहा है कि अमेरिका से इलाज कराकर वापस स्वदेश लौट सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अरुण जेटली आगामी अंतरिम बजट को पेश करने के लिए वापस लौट आएंगे और वह 1 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे। बता दें कि अरुण जेटली की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ है और वह अमेरिका में रूटीन मेडिकल चेकअप कराने के लिए गए हैं। उनके मेडिकल ट्रिप की वजह से सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या वह बजट पेश कर पाएंगे या नहीं, लेकिन सरकार के शीर्ष सुत्र ने बताया है कि वह 1 फरवरी से पहले स्वदेश लौट आएंगे और बजट पेश करेंगे।

किसानों, मध्यम वर्ग के लिए खास ऐलान

किसानों, मध्यम वर्ग के लिए खास ऐलान

माना जा रहा है कि सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले इस अंतरिम बजट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। जिसमे किसानों और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए सरकार खास ऐलान कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि कृषि के क्षेत्र में कुछ योजनाओं का ऐलान हो सकता है जिससे कि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके और उनपर बोझ को कम किया जा सके। जानकारी के अनुसार सरकार आयकर सीमा में भी छूट देने की तैयारी कर रही है।

क्या है अंतरिम बजट

क्या है अंतरिम बजट

वर्ष 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी कार्यदिवस पर पेश होता था, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे 2017 से इस परंपरा में बदलाव किया और अब यह 1 फरवरी को पेश होता है। गौरतलब है कि अंतरिम बजट काफी कम समय के लिए होता है, यह बजट सरकार के अंतिम वर्ष में चुनाव से कुछ महीने पहले ही पेश किया जाता है, लेकिन यह पूर्णकालिक बजट की तरह होता है जिसमे सरकार द्वारा खर्च की गई राशि और आने वाले समय में कितना व्यय करना है का पूरा ब्योरा होता है। अंतरिम बजट के बाद नई सरकार फिर से नया बजट पेश करती है।

31 जनवरी से बजट सत्र

31 जनवरी से बजट सत्र

आपको बता दें कि यह बजट चुनाव से पहले मौजूदा सरकार का आखिरी बजट है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक चलेगा। इस छोटे से बजट सत्र में कुल 10 दिन सदन की कार्रवाई चलेगी, जिसमे माना जा रहा है कि सरकार तीन तलाक बिल को राज्य सभा में पास कराने की कोशिश करेगी जोकि सदन में अधर में लटका हुआ है। इस बिल को लोकसभा में पास कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- गठबंधन के ऐलान के बाद पहली बार चुनावी रैली में साथ नजर आएंगे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+