VIDEO: कलाकार ने मिट्टी से बना दी हनुमान भगवान की अद्भुत तस्वीर, लोग बोले- गजब का टैलेंट
कलाकार ने मिट्टी से बना दी हनुमान भगवान की गजब तस्वीर, देखें वायरल VIDEO
Trending Viral Videos: भारतीय हुनरमंद होते है, भारतीय कलाकारों की कला की पूरी दुनिया दीवानी है। कई बार वो ऐसा कमाल कर दिखाते है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे ही एक छोटे से गांव में रहने वाले कलाकार ने मिट्टी से ऐसा कुछ कर दिखाया जिसको देखकर आपका सिर श्रृद्धा से झुक जाएगा।

खेत के बीच बने घर पर बना डाली ये तस्वीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक गांव में रहने वाले कलाकार ने मिट्टी से हनुमान भगवान की ऐसी तस्वीर बना दी कि जिसे देखकर अचंभित है।

लाजवाब कलाकारी ने बनाया कायल
वैसे तो सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म आने के बाद आए दिन कलाकारों के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन जो इस कलाकार ने मारुतिनंन हनुमान की जो मिट्टी से आकृति बनाई उस कला ने सभी को हैरान कर दिया।

चंद मिनट में सिर्फ मिट्टी से बना थी पवनसुत हनुमान की तस्वीर
इस वीडियो में नजर आ रहा है, गांव के खेत में के बीचोंबीच बने घर की छत पर ये शख्स एक डब में मिट्टी भर कर लाता है और उसको छत पर बिखेर देता है और थोड़ी ही देर में मेहनत करके हनुमान भगवान की पूरी फोटो जमीन पर उकेर देता है। हनुमान भगवान की इस तस्वीर को कलाकार ने मिट्टी से बिना किसी चीज की मदद लिए अपने हाथों से बना डाला।
सियावर राम चंद्र की जय... पवनसुत हनुमान की जय...#Trending #viralvideo #TrendingNow #trendingvideos pic.twitter.com/s7PaTwh7y6
— Narendra Singh (@NarendraNeer007) November 12, 2022
पवनसुत हनुमान की जय...
शेयर करने वाले नरेंद्र सिंह ने ये नहीं बताया है कि ये कलाकार कौन है लेकिन कैप्शन में लिखा सियावर राम चंद्र की जय... पवनसुत हनुमान की जय...इस वीडियो को देखकर हर कोई कलाकार के हुनर की तारीफ कर रहा है और हैरानी भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं अधिकांश पवनसुत हनुमान की जय लिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications