PICS: नासिक में युद्ध के बादल, चलीं तोपें व रॉकेट लॉन्चर

नासिक। हिल स्टेशन देवलाली (मुंबई से करीब 200 किलो‍मीटर दूर) वैसे तो अपनी खूबसूरती और पर्यटन के लिए मशहूर है लेकिन सोमवार को यहां की सहयाद्री पहाड़ों और जंगल में सेना के रॉकेट लांचर और तोपों की आवाजों से गूंज गई। अरे...अरे... घबराईए नहीं यहां सेना ने आर्टिलरी एक्सरसाइज की।

इस एक्सरसाइज को ‘ऑपरेशन सर्वत्र प्रहार' नाम दिया गया। इसमें मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पुणे), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) और नेशनल डिफेंस एकेडेमी के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

स्कूल ऑफ आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल जे जॉर्ज ने एक्सरसाइज में शिरकत करने वाले सभी कैडेट्स और जवानों को इस बारे में पूरी जानकारी दी। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं उन हथियारों और तोपों को जो इस एक्सरसाइज में शामिल हुए:

बोफोर्स तोप

बोफोर्स तोप

मैदान में बोफोर्स तोपें थीं। वहीं, ब्रह्मोस मिसाइल की मौजूदगी ने जवानों में दोगुना जोश भर दिया।

हेलिकॅप्टर से एयरलिफ्टिंग

हेलिकॅप्टर से एयरलिफ्टिंग

सेना के हेलिकॉप्टरों ने भी इस एक्सरसाइज में शिरकत की। हेलिकॉप्टर ने एयरलिफ्टिंग की प्रैक्टिस की।

तोपों की फायर पावर

तोपों की फायर पावर

तोपों के पावर तो देखते बन रहे थे। ये तोप दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए काफी है।

रॉकेट लांचर, मोर्टार और सॉल्टम गन

रॉकेट लांचर, मोर्टार और सॉल्टम गन

48 एमएम रॉकेट लॉन्चर, 120 एमएम मोर्टार, 155 एमएम सॉल्टम गन, 105 एमएम इंडियन फील्ड गन, 30 एमएम तोपों का भी प्रदर्शन किया गया।

अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स

अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स

सर्विलांस इक्विपमेंट जैसे अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स, सर्विलांस सेंसर्स और वेपन्स लोकेटिंग रडार्स का भी इस्तेमाल किया गया।

105 एमएम लाइट गन

105 एमएम लाइट गन

105 एमएम लाइट गन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+