Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Article 370: श्रीनगर सचिवालय पर लहराया तिरंगा, अब इतिहास बना जम्मू-कश्मीर का झंडा

Recommended Video

    Srinagar Secretariat पर लहराया Tricolour, Jammu Kashmir का झंडा बना इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर सचिवालय से अब राज्य का झंडा हटा दिया गया है, अब वहां केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है, अभी तक सचिवालय पर तिंरगा और राज्य का झंडा दोनों फहराए जाये जाते थे लेकिन अब से सिर्फ तिरंगा ही वहां लहराएगा क्योंकि जम्मू-कश्मीर से संसद ने अनुच्छेद 370 को हटा दिया है, इसके तहत राज्य को जो विशेषाधिकार मिलते थे, वह खत्म कर दिए गए हैं।

    श्रीनगर सचिवालय पर लहराया तिरंगा

    श्रीनगर सचिवालय पर लहराया तिरंगा

    विशेष राज्य का दर्जा होने की वजह से कश्मीर का अपना झंडा होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब जम्मू -कश्मीर से लद्धाख अलग हो गया है और दोनों अब केंद्रशासित राज्य बन गए हैं, लद्धाख में विधानसभा नहीं होगी, जबकि जम्मू -कश्मीर में विधानसभा होगी।

     आईएएस अधिकारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    आईएएस अधिकारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    तो वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद लोगों के मौलिक अधिकार का हनन का हवाला देते हुए 33 वर्षीय आईएएस अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईएएस अधिकारी कन्नान गोपीनाथन ने कहा कि जिस तरह से लाखों लोगों का जम्मू कश्मीर से मौलिकअधिकार छीन लिया गया, उसकी वजह से वह अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं और सरकारी सेवा में नहीं बने रहना चाहते हैं। इस्तीफा देने के बाद गोपीनाथन ने कहा कि मेरे अकेले के इस्तीफा देने से कुछ फायदा नहीं है, लेकिन मैं अपने अपने फैसले से खुद की अंतरआत्मा को जवाब दे सकता हूं।

    हालात सामान्य

    हालात सामान्य

    घाटी में धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं, श्रीनगर में आज 1666 में से 1165 दवा की दुकानें खुली, अकेले कश्मीर घाटी में 7630 मेडिकल स्टोर हैं, जिसमे 4331 थोक की दुकानें हैं, जिसमे से 65 फीसदी दुकानें खुली हैं। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि घाटी में किसी भी तरह की दवा की समस्या नहीं है और यहां सभी 376 नोटीफाइड दवाएं सरकारी दुकानों और प्राइवट दुकानों पर उपलब्ध हैं। 62 जरूरी जीवन रक्षा दवाएं भी उपलब्ध हैं। जम्मू और चंडीगढ़ स्टेशन पर तीन लोगं को दवाओं और बेबी फूड की तुरंत आपूर्ति के लिए तैनात किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+