ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहेगा विजय माल्‍या!

भारत सरकार ने ब्रिटेन की अदालत को बताया किस जेल में रहेगा विजय माल्या

नई दिल्ली। प्रत्यर्पण संधि के तहत अगर फरार शराब कारोबारी भारत आया तो उसे कौन सी जेल में रखा जाएगा, इसका फैसला कर लिया गया है, जिसकी जानकारी अगले हफ्ते ब्रिटेन की अदालत को दे दी जाएगी। विजय माल्या का घर महाराष्ट्र स्थित मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में होगा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले में बहस कर रहे क्राउन प्रोस्क्यूशन सर्विस (सीपीएस) के माध्यम से अगले सप्ताह भारत द्वारा ब्रिटिश अदालत को अवगत कराया जाएगा। लंदन में वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट को बताया जाएगा कि कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है और माल्या की यह आशंका कि उनके जीवन के लिए खतरा हो सकता है भ्रामक है। अदालत को बताया जाएगा कि भारत में जेलें दुनिया के किसी भी दूसरे देश के समान हैं और कैदियों के अधिकारों को पूरी तरह से संरक्षित किया गया है।

भारत सरकार ने ब्रिटेन की अदालत को बताया किस जेल में रहेगा विजय माल्या

बता दें कि माल्या के वकीलों ने कहा था भारत की जेलों में माल्या नहीं रह सकते, वहां उनके जीवन को खतरा है जिसके बाद यह कदम उठाया गया। वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट ने 4 दिसंबर से प्रत्यर्पण कार्यवाही की सुनवाई शुरू करेगी। लंदन की अदालत को बताया जाएगा कि अगर 9,000 करोड़ रुपये के किंगफिशर एयरलाइंस के ऋण के डिफ़ॉल्ट मामलों में मुकदमे का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया जाएगा तो उसे आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अनुसार बेहद सुरक्षित है, माल्या के जीवन को कोई खतरा नहीं होगा। एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि माल्या ने यह आशंका जताई है कि वह भारतीय जेलों में सुरक्षित नहीं रहेगा।

अदालत को बताया जाएगा कि आर्थर रोड जेल में कैदियों के इलाज के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां माल्या को एक कैदी के रूप में पूर्ण सुरक्षा कवर मिले। एक अधिकारी ने ऐसे आरोप लगाकर के कारण, माल्या बैंकों के कंसोर्टियम की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए खुद को भारत में प्रत्यर्पित करने से बचाने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+