Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सावधान! ट्विटर पर हैं 46000 आईएसआईएस के कट्टर समर्थक

बेंगलुरू। सोशल मीडिया पर आतंकी सगठनों के विस्तार से दुनियाभर के देशों में काफी हलचल मची हुई है। वहीं ट्विटर पर जिस तरह से आईएसआईएस के समर्थक अपना विस्तार कर रहे हैं वह चिंता का विषय है। वहीं ट्विटर खुद भी इस तरह के तत्वों के खिलाफ सफाई अभियान में जुटा हुआ है।

isis


एक रिपोर्ट की मानें तो तकरीबन 46000 हजार ऐसे ट्विटर अकाउंट हैं जो आईएस के समर्थक हैं या तो आईएस के प्रति संवेदना रखते हैं। ये सभी अकाउंट आईएस की विचारधारा को लोगों तक विस्तार करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जिसकी वजह से दुनियाभर के देशों की मुश्किल काफी बढ़ गयी है।

46000 हजार आईएसआईएस समर्थक ट्विटर पर

दुनियाभर के संगठनों ने ट्विटर पर आईएस समर्थकों की एक सूचि तैयार की है जो कि आईएस की कट्टरता को लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। हालांकि इनमें से एक भी अकाउंट आईएस की ओर आधिकारिक रूप से नहीं चलाया जाता है। बल्कि ये वो लोग हैं जो आईएस की कट्टरपंथी विचारधारा के समर्थक हैं।

आईएस की मीडिया विंग अल हयात का कहना है कि ये वो अकाउंट हैं जो दुनियाभर के देशों में आईएस की विचारधारा का प्रसार करती है। अल हयात आईएस की सभी जानकारी को दुनिया तक पहुंचाने का काम करती है। आईएस में भर्ती से लेकर सर कलम करने के वीडियों जारी करने तक। आईएस के ट्वीट को लोग बड़ी संख्या में रीट्वीट भी करते हैं।

ट्विटर एक बड़ा हथियार साबित हुआ है आईएस के लिए

आईएस के जरिए जिस आसानी से आईएस अपनी विचारधारा तक लोगों को पहुंचाने में सफल हुआ है वह बड़ी चिंता का विषय है। साथ ही ट्विटर पर ऐसे तत्वों की धरपकड़ के अभाव में आईएस इस मंच का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल करता है। आईएस की विचारधारा से सहानुभूति रखने वाले अकाउंट ही सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सर दर्द बन गये हैं।

यू ट्यूब और फेसबुक पर भी है आईएस का प्रभाव

हालांकि ट्विटर का इस्तेमानल आईएस बड़े पैमाने पर कर रहा है। लेकिन अधिकारियों की मानें तो फेसबुक और यू ट्यूब भी एक बड़ी समस्या बन गये हैं। इन साईटों पर भी आईएस की कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार हो रहा है। एक रिपोर्ट की माने तो फेसबुक और यू ट्यूब पर तकरीबन 30000 ऐसे अकाउंट हैं जो आईएस के समर्थक हैं।

आखिर क्या कर सकता है ट्विटर

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो ट्विटर पर कई अकाउंट को रोजाना की तर्ज पर देखा जाता है साथ ही उनकी मानिटरिंग भी की जाती है। लेकिन ट्विटर के अधिकारियों को इस विस्तार को बढ़ाना चाहिए। यदि ट्विटर अपनी निगरानी बढ़ाये तो ऐसे अकाउंट को बंद किया जा सकता है जो कट्टरपंथी विचारधारा का विस्तार कर रहे हैं। साधारण रुप से ट्विटर उन्ही अकाउंट को बंद करता है जिनके बारे में कुछ विशेष शिकायत हो। हालांकि कुछ ऐसे अकाउंट को अधिकारी खुद ही चलने देने को कहते हैं जिससे कि सुरक्षा एजेंसियां उन अकाउंट पर नजर बनाये रखें और उनकी धरपकड़ कर सके।

क्या कहना है ट्विटर का

वहीं ट्विटर का इस विषय में कहना है कि यह कहना गलत होगा कि ट्विटर ऐसे संदिग्ध अकाउंट पर नजर नहीं रखता है। ट्विटर का कहना है कि ऐसे अकाउंट पर कड़ी नजर रखी जाती है और उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाती है। वहीं ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों जैसे एफबीआई के साथ भी पूरा सहयोग करता है जिससे कि ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+