सिक्किम: चीन बॉर्डर पर तैनात जवानों की बढ़ी ताकत, सिग सॉअर राइफलों से हुए लैस
नई दिल्ली, 11 फरवरी: सिक्किम में चीनी सीमा पर तैनात सैनिकों की ताकत बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने उनको नवीनतम सिग सॉयर राइफलें मुहैया कराई हैं। उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में तैनात सैनिकों को ये असॉल्ट राइफलें और ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) दिए गए हैं। इस क्षेत्र में हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच तनातनी देखने को मिली थी और झड़पे भी हुई हैं।

भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि जवानों को इन राइफलों को देने का उद्देश्य क्षमता बढ़ाना और सैनिकों को सक्षम बनाना है। खासतौर से चुनौतीपूर्ण इलाकों में तैनात सैनिकों को आसानी करने के लिए ये किया गया है। भारतीय सेना ने पिछले कुछ वर्षों में अत्याधुनिक हथियार प्लेटफॉर्म और आधुनिक उपकरण शामिल किए हैं। जिसमें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए एटीवी और 7.62 मिमी सिग सॉयर भी हैं। बयान में कहा गया है कि उत्तरी सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में 15,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सैनिक तैनात हैं। जहां वो राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
बता दें कि भारत ने अमेरिका से सिग सॉअर असाल्ट राइफलें खरीदी हैं। पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान में तैनात जवानों के लिए अमेरिका से 72,500 सिग सॉअर असाल्ट राइफलें खरीदी गई थीं। दूसरी खेप में मिलने वाली राइफलें चीन से लगती सीमा पर तैनात जवानों को दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications