पुंछ में नागरिकों की मौत मामले की बिग्रेडियर स्तर के अधिकारी कर रहे जांच, थल सेनाध्यक्ष ने दिए ये निर्देश
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते सप्ताह आतंकी हमले में तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार सेना ने पुंछ में हुई तीन नागरिकों की मौत की जांच शुरू कर दी है। ये जांच ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी के द्वारा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुई तीन नागरिकों की मौत की जांच के तहत एक ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी को शामिल किया गया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेसोमवार को पुंछ सेक्टर का सोमवार का दौरा किया और कमांडरों को सबसे प्रोफेशनल तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए कहा।
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) ने उनसे सभी चुनौतियों के प्रति दृढ़ रहने के लिए कहा है। इसके अलावा जांच अधिकारी को अपने क्षेत्र के अंदर आतंकवादी हमलों में सेना के जवानों के हताहत होने की आवर्ती घटनाओं पर भी ध्यान देगी।
बता दें सेना की ये कारवाई सेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के बाद की जा रही है। सेना की ये कार्रवाई अतंकवाद विरोधी अभियानों की पृष्ठभूमि में की गई है, जिसमें चार सैनिकों की जान चली गई थी।
सेना के वाहनों पर आतंकवादी हमले के कुछ घंटों बाद सेक्टर में, विशेषकर डेरा की गली और बफलियाज़ के वन क्षेत्र में हवाई निगरानी और गहन जमीनी तलाशी अभियान शुरू किया गया।
बता दें भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने बीते गुरुवार को पुंछ जिले के धत्यार मोड़ के नजदीक एक अंधे मोड़ पर सेना के दो वाहनों पर हमला किया था जिसमें चार जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद शुक्रवार को पुंछ के बफलियाज इलाके में तीन नागरिक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications