68,000 ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और 850 लॉन्चर्स की कमी के लिए सेना ने सरकार को चेताया

नई दिल्लीः भारतीय सेना में सरकार के सामने ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की है। सेना की ओर से कहा गया है कि जब तक डीआरडीओ की ओर से ओर से तैयार की गई ऐंटी टैंक मिसाइलें नहीं आ जाती हैं, तब तक के लिए कुछ टैंक किलर मिसाइलों को शामिल किया जाए।

Army sounds alarm to government Critically short of anti-tank missiles

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक सेना के पास फिलहाल 68,000 ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और अलग-अलग तरह के 850 लॉन्चर्स की कमी है। सेना की ये चिंता इसलिए भी गंभीर है क्योंकि पाकिस्तान की ओर से लगातार हमले किए जाते हैं और इस हथियारों की ज्यादा जरूरत पड़ती है।

सूत्रों के मुताबिक इसी कमी के कारण अब सेना कंधे पर रखकर लॉन्च की जाने वालीं 2,500 ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों और 96 लॉन्चर्स को तकनीकी हस्तांतरण के करार के बिना ही शामिल करने की तैयारी में हैं।

भारत सरकार की काफी समय से अमेरिका और इजरायल के साथ ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल को खरीदने पर बातचीच चल रही है, अब ये सरकार को तय करना है कि वो इजरायल के ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलें खरीदती है या अमेरिका के साथ एफजीएम-148 खरीदती है।

इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात है कि सेना की ये मांग सरकार के उस फैसले के बाद आई है जिसमें सरकार ने इजरायल के साथ 3,200 करोड़ रुपये की डील को रद्द कर दिया था। बता दें, इस डील के तहत सरकार को मिडियम रेंज की 8,356 स्पाइक ऐंटी-टैंक मिसाइलें, 321 लॉन्चर्स और 15 सिमुलेटर्स की खरीदनी थी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः सेना ने बचाव में की फायरिंग दो पत्थरबाजों की मौत, शांति की पहल को लगा झटका!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+