श्रीनगर: DPS स्कूल में चल रही मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी मारे गए
श्रीनगर।
शनिवार को श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में लश्कर के आतंकियों ने सीआरपीएफ पेट्रोल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो घायल हो गए। यह हमला दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। पुलिस को शक था कि हमला के बाद आतंकी स्कूल में छिपे हुए था। स्कूल में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने रविवार को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक स्कूल में चल रहा मुठभेड़ अब खत्म हो चुका है और दोनों आंतकी मारे जा चुके है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
स्कूल में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका
इस बारे में डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि सभी कर्मचारियों को बाहर निकालकर स्कूल को खाली कराया गया। पुलिस को यकीन था कि कम से कम दो आतंकियों ने इस स्कूल में शरण ले रखी थी।

अंधेरे की वजह से सर्च ऑपरेशन में परेशानी
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, स्कूल से फायरिंग हो रही थी। आतंकी स्कूल में कहां छिपे हुए हैं, रात में अंधेरे की वजह से इसका सही-सही पता लगाना मुश्किल था। इस स्कूल में छह कॉम्प्लेक्स में कुल 400 कमरे हैं।

पंथा चौक के आसपास के इलाके में धारा 144
पंथा चौक के आसपास के इलाके राम मुंशी बाग से सेंपोरा तक धारा 144 लागू कर दिया गया। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। लश्कर के प्रवक्ता अबदुल्ला गजनवी ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों पर हमारे लोगों ने हमला किया।

टेलीकॉम कंपनियों को स्पीड 2जी करने के निर्देश
घाटी में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत प्रभाव से 3जी और 4जी इंटरनेट सर्विस की स्पीड घटाकर 2जी कर दे।












Click it and Unblock the Notifications