शैलजा हत्याकांडः मेजर निखिल हांडा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Recommended Video

नई दिल्लीः दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने सेना के मेजर निखिल हांडा को14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निखिल हांडा पर साथी मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या करने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को मेजर निखिल हांडा के साथ मेरठ में तीन घंटे पूछताछ की थी।

बता दें, मेजर निखिल हांडा पर मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी (35) की शनिवार को हत्या करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सेना के ही एक और मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार किया है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही गई है कि मेजर निखिल और शैलजा के बीच अफेयर था। निखिल-शैलजा से शादी करना चाहता था लेकिन शैलजा शादी से इंकार कर रही थी जिसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया।
इस मामले में मेल टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की पूछताछ में मेजर अमित द्विवेदी ने बताया कि उन्हें पत्नी और हांडा के अफेयर के बारे में जानकारी थी। अमित ने शैलजा को इस अफेयर को खत्म करने की चेतावनी दी थी। अमित ने शैलजा को एक बार अश्लील वीडियो कॉलिंग करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद इस अफेयर का खुलासा हुआ था। पति के दवाब के चलते शैलजा ने भी निखिल से दूरियां बनानी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- #MarylandsShooting: साथियों को अखबार निकालकर दी कैपटिल गजट के जर्नलिस्ट्स ने श्रद्धांजलि












Click it and Unblock the Notifications