उरी अटैक से गुस्से में सेना, केंद्र सरकार को भेजा PAK पर हमले का प्लान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने का मन बना लिया है। सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के आस-पास पाकिस्तान पर हमले के लिए भारत सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है।

Uri Attack

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, उरी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। सेना कहा कहना है कि 778 किलोमीटर रेंज में एलओसी पर लिमिटेड ही सही लेकिन करारा हमला करना चाहिए। ताकि पाकिस्तान को सबक मिले।

आतंकी ठिकानों पर हमले की योजना
सेना की ओर से बढ़ रहे दवाब और एलओसी पर बढ़ रही आतंकी घटनाओं के चलते केंद्र सरकार के लिए भी फैसला लेना जरूरी हो गया है। सेना चाहती है कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जाए।

अलर्ट मोड पर सेना और एयरफोर्स
हमले के बाद सेना की सभी टुकड़ियों और भारतीय एयरफोर्स को फुल अलर्ट पर रखा गया है। सरकार के सूत्रों ने कहा कि किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयार रहे। हालांकि सरकार को यह भी ध्यान में रखना है कि पाकिस्तान पर किसी भी तरह का हमला युद्ध मे बदल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+