दिल्ली: हथियारबंद लुटेरों ने केमिस्ट दुकान में की चोरी, सामने आया सीसीटीवी VIDEO
नई दिल्ली। दिल्ली में चोरी और लूटपाट की घटनाएं दिन पर दिन आम होती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम नजर आ रहा है। मंगलवार को ओखला के सराय जुलैना गांव में तीन हथियार बंद लुटेरों ने एक केमिस्ट की दुकान से नकदी रुपए चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी के वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से तीन लुटेरे जो की हेलमेट पहने हुए केमिस्ट की दुकान की घुसते हैं और हाथ में गन लेकर सबसे पहले अलमारियों में रखे पैसे को खोजते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकान में रखे पैसे लुटने के बाद लुटेरे किस तरह से बंदूक तानते हुए बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं। घटना के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला हैं जिसमें तीन लेटरे जो कि हेलमेट पहने हुए ताकि उनका चेहरा दिखाई न दे।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ की है। जब लुटरों ने दुकान में धाबा बोला उस समय काउंटर पर दो लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। लुटेरों ने पूरे प्लान के तहत इस लूट को अंजाम दिया है। क्योंकि दो लुटेरे दुकान के अंदर थे जबकि एक दुकान के गेट पर ही खड़ा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- महिला सिपाही की सतर्कता की वजह से किडनैप होने से बचा व्यापारी, बोला- उम्रभर राखी बंधवाऊंगा












Click it and Unblock the Notifications