महिला सिपाही की बहादुरी से किडनैप होने से बचा व्यापारी, बोला- मैं आपसे उम्रभर राखी बंधवाऊंगा

जामनगर। गुजरात में राजकोट के एक व्यापारी से 4 करोड़ रुपए हड़पने के लिए बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाश उसे कार में बिठाकर जामनगर बाइपास रोड से लेकर गुजर रहे थे। तभी पंचकोशी बी-डिविजन की महिला पुलिस कर्मचारी की नजर उन पर पड़ी। महिला ने उच्चाधिकारियों को खबर करने के बाद बदमाशों का रास्ता रोक लिया। उसके बाद पांचों बदमाशों को पकड़ लिया गया। अपहरण कर ले जाया जा रहा व्यापारी भी छुड़वा लिया गया। तब व्यापारी ने कहा कि इस महिला पुलिसकर्मी से मैं उम्रभर राखी बंधवाऊंगा।

अपहरण कर ले जाया जा रहा व्यापारी छुड़वाया

अपहरण कर ले जाया जा रहा व्यापारी छुड़वाया

संवाददाता के अनुसार, राजकोट में आंगडिया पीढ़ी चलाने वाले संजयभाई पटेल से मिलने उसके पूर्व साथी कर्मचारी समेत पांच लोग भुज से आए थे। पूर्व साथी कर्मचारी पर संजय के तीन लाख रुपये बकाया थे। यह रुपये देने के बहाने वह उनको कार में बिठाकर जामनगर के भाटिया की और लेकर जा रहे थे। आरोपी बायपास रोड स्थित ठेबा चौकडी के पास व्यापारी को मार रहे थे। तभी पंचकोशी बी-डिवीजन की महिला पुलिसकर्मी रीनाबेन की नजर उन पर पड़ गई।

आरोपी कार को जोड़ियां भुंगा की तरफ ले गए

आरोपी कार को जोड़ियां भुंगा की तरफ ले गए

किसी का अपहरण किए जाने की आशंका से उन्होंने न सिर्फ आरोपीयों को ललकारा। बल्कि उच्च अधिकारीयों को मामले की जानकारी भी दे दी। पुलिस ने फिल्मी तरीके से अपहरणकर्ताओं की कार का पीछा शुरू किया। पुलिस को देखकर आरोपी कार को जोड़ियां भुंगा की तरफ ले गए। लेकिन पुलिस ने उनको दबोचकर न सिर्फ व्यापारी को छुड़ाया, बल्कि रिवॉल्वर समेत के हथियार भी बरामद किए।

पुलिसकर्मी रीनाबेन से जीवनभर राखी बंधवाने का वादा किया

पुलिसकर्मी रीनाबेन से जीवनभर राखी बंधवाने का वादा किया

मामले को लेकर व्यापारी संजय पटेल ने भुज के पांचों शख्सों के खिलाफ अपहरण और रुपये 4 करोड़ मांगने की शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही जामनगर पुलिस की सतर्कता की खुलकर प्रशंसा भी की और खुद की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाली जांबाज महिला पुलिसकर्मी रीनाबेन से जीवनभर राखी बंधवाने का वादा संजय पटेल ने किया है। पुलिस द्वारा किया गया यह काम न सिर्फ जामनगर बल्कि पूरे ही राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+