Punjab: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर साइकिल रैली, मंत्री चेतन सिंह बोले- सैनिकों की शौर्यगाथा जानना जरूरी

राजधानी दिल्ली के युद्ध स्मारक से पंजाब पहुंची साइकिल रैली का स्वागत किया गया। इस मौके पर रक्षा सेवा कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति लोगों में जागरूता बढ़ाना था। इस साइकिल रैली का आयोजन सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह के समापन के अवसर किया गया।

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर युद्ध स्मारक में समापन समारोह के दौरान साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। साइकिल रैली का उद्देश्य सैनिकों के बलिदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस साइकिल रैली में 15 साइकिलिस्ट शामिल भाग ले रहे हैं। इसकी शुरुआत 7 नवंबर को की गई थी। रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर अमृतसर, तरनतारन होते हुए कपूरथला से सोमवार को जालंधर पहुंची जहां से इसे लुधियाना के लिए रवाना किया गया।

Armed Forces Flag Day Cycle rally

यह साइकिल रैली सोमवार को कपूरथला से शुरू होकर महानगर के शहीदी आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित पंजाब स्टेट वार मेमोरियल पहुंची जहां ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह चौहान, सेना मेडल (वीरता), उपाध्यक्ष, जिला सैन्य बोर्ड और कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर युद्ध स्मारक पर ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह चौहान, सेना मेडल (वीरता), उपाध्यक्ष, जिला सैन्य बोर्ड, जालंधर और विकास कुमार, अधीक्षक, जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय ने श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन धारण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+