बच्चे के इलाज के लिए अर्जुन कपूर को ट्रोल करने की कोशिश, एक्टर ने कहा- अगर एक दिन में 16 करोड़ कमाता तो..
मुंबई, 16 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी है। जिस पर उनको कुछ यूजर्स ने ट्रोल करने की कोशिश की। उनके ये पोस्ट करने के बाद यूजर ने उनको कहा कि आप तो एक दिन की कमाई से इस बच्चे का इलाज करा सकते हैं लेकिन फिर भी मदद मांग रहे हैं। इस पर अर्जुन ने जो जवाब दिया है, वो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अर्जुन ने बच्चे के लिए मदद की अपील की
अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक बच्चे के लिए मदद मांगी है। बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, यह बच्चा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और इसके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। आप सभी से अपील है कि इसकी मदद करें और डोनेशन लिंक पर क्लिक करें। अर्जुन की इस पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन आए। यूजर ने लिखा कि आपको दूसरों से मदद मांगने की क्या जरूरत है, अपनी एक दिन की कमाई दे दोगे तो बच्चे का इलाज हो जाएगा और इसकी जान बच जाएगी।

अर्जुन ने दिया है ये जवाब
अर्जुन कपूर ने एक दिन कमाई देने की बात कहने वाले सोशल यूजर को जवाब देते हुए लिखा- आप सही बोल रहे हैं। अगर मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मुझे वाकई ये पोस्ट करने की जरुरत नहीं पड़ती। आपको बता दूं कि मैंने अपनी ओर से बच्चे की मदद की है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है लेकिन मैं 16 करोड़ नहीं खर्च कर सकता। इसलिए ये पोस्ट की है। मैं तो कहूंग कि ऐसी बातों की जगह कुछ मदद करना बेहतर है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं अर्जुन
अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर वो सुर्खियां पाते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। अर्जुन और मलाइका को काफी समय से साथ में देखा जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। अर्जुन सैफ अली खान, और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में भी काम कर रहे हैं।
बैंडवालों के साथ सोनू सूद ने जमकर बजाया ढोल, बोले- शादियों के लिए करें बुकिंग, देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications