मलाइका से रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोले अर्जुन कपूर, कहा- हां स्पेशल हैं वो

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीचे प्रेम संबंधों की चर्चा के बीच अर्जुन ने पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में कबूला है कि मलाइका उनके लिए स्पेशल हैं। बता दें कि मलाइका ने हाल ही में अरबाज खान के साथ अपनी 19 साल की शादी को तोड़ दिया है।

'मलाइका को लेकर छुपाने को कुछ नहीं'

'मलाइका को लेकर छुपाने को कुछ नहीं'

इंटरव्यू में मलाइका के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा कि- मेरे पास इसपर बात करने के लिए कुछ नहीं है। छुपाने के लिए भी कुछ नहीं है। दुनिया जो देख रही है वो देख रही है। हालांकि अपनी निजी जिंदगी पर सफाई देने की मेरी कोई इच्छा नहीं है। जिंदगी में आस पास अच्छे लोगों का आस पास होना बहुत जरूरी है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरे पास ऐसे लोग हैं।

मलाइका से शादी की बात पर क्या बोले अर्जुन

मलाइका से शादी की बात पर क्या बोले अर्जुन

हाल ही में खबर उड़ी थी कि मलाइका और अर्जुन जून में शादी करने जा रहे हैं। इसको लेकर अर्जुन ने कहा कि ये झूठ है। मैं 33 साल का हूं और मेरी बात को मानिए कि मैं अभी शादी के लिए कतई जल्दी में नहीं हूं। शादी के बारे में मैं बिलकुल बात नहीं करना चाहता। साफ कह दूं कि अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को मालूम हो ही जाएगा। अभी मेरे पास छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है।

मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी को तोड़कर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है। हाल ही में करीना कपूर के एक शो में पहुंचीं मलाइका ने अपने तलाक पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'हमने चीजों के बारे में बहुत सोचा, उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचा और फिर फैसला ले लिया। हम दोनों ही एक दूसरे के साथ नाखुश थे।'

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+