Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का आर्क हुआ तैयार, देखें फोटो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा है। इस पुल का नाम "आर्क ब्रिज" है। पुल का आर्क बनकर तैयार हो गया है। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट होगा। यह पुल 1400 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होगा। यही नहीं यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बन रहा है। इस पुल की ऊंचाई एफिल टावर से भी 35 मीटर अधिक है।

266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चली तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा

266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चली तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा

चिनाब नदी पर बन रहा रेलवे आर्क ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। सोमवार को ब्रिज के सबसे ऊपरी छोर पर 5.30 मीटर आखिरी मेटल पीस को लगाया गया। इसके साथ इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारतीय रेलवे एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दुनिया का सबसे ऊंचा यह रेलवे पुल दिसंबर 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चली तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा।

इस पुल पर 100 किमी. की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी

इस पुल पर 100 किमी. की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी

चिनाब नदी पर बना रेलवे आर्क ब्रिज ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वॉर्निंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें रोप-वे लिफ्ट की सुविधा भी होगी और सेंसर लगे होंगे, ताकि किसी भी प्रकार की खराबी आने पर तुरंत पता लग जाएगा। इस पुल पर 100 किमी. की रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। एलओसी से महज 60 किलोमीटर दूर मौजूद इस पुल का भूकंप और तेज धमाके भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

ब्रिज को बनाने के लिए खास तरह के दो केबल कार बनाए गए हैं

ब्रिज को बनाने के लिए खास तरह के दो केबल कार बनाए गए हैं

जम्मू बारामूला रेल सेक्शन में करीब 111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल सेक्शन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसमें 85 किलोमीटर का निर्माण पूरा कर लिया है। इस प्रोजेक्ट में कुल 38 टनल हैं, जिसमें सबसे लंबी टनल की लंबाई 12.75 किलोमीटर है। ब्रिज को बनाने के लिए खास तरह के दो केबल कार बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 20 और 37 मीट्रिक टन है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+