आंध्र प्रदेश की जगन सरकार के फैसले के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू, श्रीकाकुलम में करेंगे विरोध प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमतों में उछाल के बाद बसों के किराए बढ़ाए गए हैं। इसके विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोर्चा खोलने की तैयारी की है। बस भाड़े में उछाल का विरोध करने के लिए वे श्रीकाकुलम जाएंगे।
विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश की सरकार ने डीजल की कीमतों में उछाल के बाद बसों का किराया बढ़ाया है। इस फैसले के खिलाफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से महंगी की गई बिजली और टैक्स थोपने के फैसले के खिलाफ टीडीपी बडुडु बडुडु आंदोलन करेगी। उन्होंने विजयवाड़ा में कहा कि उनकी पांच मई को आंध्र प्रदेश के टल्लावलासा में भीमिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पांच मई को 'बडुडु बडुडु' विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जगन सरकार के खिलाफ टीडीपी
बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) आरटीसी बस किराया में उछाल, बिजली बिल बढ़ाने, टैक्स लगाने के फैसले का विरोध कर रही है। वाईएसआर कांग्रेस की जगन मोहन रेड्डी सरकार के इन फैसलों के खिलाफ 'बडुडु बडुडु' विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आरटीसी किराया बढ़ाने का ऐलान किया था।
डीजल की कीमतों में उछाल के बाद आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) द्वारका थिरुमाला राव ने कहा था कि पाल्लेवेलुगु बस (Pallevelugu bus) में न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। आरटीसी एमडी के मुताबिक डीजल पर सेस लगाने से 720 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के पास काफी जगह खाली हैं, जिन्हें लीज पर देकर राजस्व अर्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माल ढुलाई के विकल्प से भी आरटीसी राजस्व बढ़ाने के प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications