पल भर में पंजाब का गरीब टैक्सी ड्राइवर बना खरबपति, खाते में आए 10,000 करोड़ रुपए

बलविंदर सिंह जब एक सुबह जगे तो बैंक का एसएमएस आया जिसमें लिखा था कि उनके खाते में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए क्रेडिट हुए।

बरनाला। पंजाब के बरनाला में गरीब टैक्सी ड्राइवर बलविंदर सिंह जब एक सुबह नींद से जागे तो उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया जिसे देखकर वह हैरान रह गए। वह खरबपति बन गए थे और उनके बैंक खाते में करीब 10,000 करोड़ रुपए क्रेडिट हुआ था।

balwinder singh barnala

बलविंदर की खुशी का ठिकाना न रहा

अपने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के जन धन खाते में अरबों रुपए देख बलविंदर की खुशी का ठिकाना नहीं नहीं रहा। लेकिन उनकी खुशी सिर्फ एक दिन तक रही।

अगले ही दिन उनके खाते से ये पैसे फिर से निकाल लिए गए। वे उलझन में पड़ गए और इस मामले में पूछताछ के लिए बैंक गए।

घटना पर बलविंदर ने क्या कहा

बलविंदर ने इस घटना के बारे में बताया है कि उनके खाते में अमूमन 3000 हजार रुपए के आसपास रहते हैं। 4 नवंबर को खाते में अरबों रुपए जमा हुए।

उन्होंने कहा, 'मैंने बैंक के कई चक्कर लगाए। उन्होंने मेरा पासबुक रख लिया और नया पासबुक जारी किया जिसमें अरबों की रकम गायब थी।'

बैंक क्लर्क की गलती से हुई एंट्री

बरनाला में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बैंक के ब्रांच मैनेजर रविंदर कौर का कहना है कि इस मामले में इनकम टैक्स विभाग जांच कर रही है।

बैंक मैनेजर संदीप गर्ग ने इस घटना पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि असिस्टेंट मैनेजर ने गलती से 200 रुपए की बजाय 11 अंकों के बैंक के लेजर अकाउंट नंबर की एंट्री कर दी। इस गलती को अगले दिन नोटिस किया गया जिसके बाद इस एंट्री को हटाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+