रिलायंस के मॉल में Apple स्टोर खुलने से पहले CEO Tim Cook अंबानी से मिलने पहुंचे, आकाश-ईशा ने दी विदाई, VIDEO
मुंबई में एप्पल का स्टोर ओपन होने से पहले टिम कुक मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया पहुंचे। उनके दौरे की वीडियो सामने आई है, जिसमें अंबानी के दोनों बच्चे- आकाश और ईशा उन्हें विदा करते दिख रहे हैं।

Apple CEO टिम कुक भारत दौरे पर हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहला एप्पल स्टोर खुल गया है। कुक ने खुद इसका उद्घाटन किया। बीकेसी में एप्पल स्टोर की ओपनिंग से पहले एप्पल के मुखिया अंबानी के आवास पर भी पहुंचे।
एंटिलिया में कुक को अंबानी के बच्चों ने दी विदाई
टिम कुक मुकेश अंबानी के आवास एंटिलिया पहुंचे, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। मौके पर अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा अंबानी एप्पल सीईओ टिम कुक को विदा करते दिखे।

मोदी मुकेश अंबानी के राइट हैंड! टिम कुक के आने पर रहे मौजूद
मुंबई में एप्पल के स्टोर की ओपनिंग और टिम कुक के एंटिलिया जाने पर जी न्यूज की वीडियो रिपोर्ट के अनुसार कुक और अंबानी के बच्चों के अलावा मुकेश अंबानी के राइट हैंड माने जाने वाले मनोज मोदी भी एंटिलिया में मौजूद रहे।
स्मार्ट डिवाइस पसंद करते हैं युवा
बता दें कि स्मार्ट डिवाइस की वाइड रेंज- स्मार्टवॉच, फोन, टैब, लैपटॉप, डेस्कटॉप पर्सनल कंप्यूटर के कारोबार में एप्पल दुनिया की शीर्ष कंपनी है। युवाओं के बीच इसके उत्पादों का काफी क्रेज दिखता है।
लॉन्च होते ही मिलेंगे एप्पल उत्पाद
लंबे इंतजार के बाद मुंबई में एप्पल का स्टोर खुलना बिजनेस वर्ल्ड में काफी पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। स्टोर की ओपनिंग के बाद भारत में एप्पल के ग्राहकों को भी नए उत्पाद लॉन्च होने के साथ मिल सकेंगे।

टिम कुक माधुरी के साथ दिखे
एप्पल का स्टोर अंबानी के स्वामित्व वाले मॉल में खोला गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महीने का किराया 42 लाख रुपये होगा। स्टोर ओपनिंग से पहले टिम कुक रविवार को ही भारत पहुंचे। एक्ट्रेस माधुरी के साथ वड़ा पाव खाने की फोटो वायरल हुई।
Recommended Video

एप्पल का स्टोर रिलायंस के जियो वर्ल्ड में
एप्पल स्टोर ओपनिंग पर फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में एप्पल स्टोर के अलावा प्रतिद्वंद्वी के आउटलेट न खुलें, इसके लिए मोटी रकम अदा की गई है। हालांकि, इस संबंध में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications