Apple के CEO टिम कुक को कितनी सैलरी मिलती है? जानें उनकी कुल संपत्ति के बारे में
Tim Cook net worth: भारत के आधिकारी दौरे पर आए टिम कुक कौन हैं, उन्होंने कंपनी कब ज्वाइन की और उनकी सालाना और कुल संपत्ति कितनी है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनके बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं।

Who is Tim Cook: हाल ही में भारत में देश के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन किया। इस स्टोर का उद्घाटन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कंपनी के सीईओ टिम कुक ने किया।
चर्चा में टिम
भारत में देश का पहला एप्पल स्टोर खुलने के बाद से टिम कुक भी चर्चा में बने हुए हैं। उद्घाटन के बाद कुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं।
कौन हैं टिम कुक?
भारत के आधिकारिक दौरे पर आए टिम कुक के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। कि आखिर वे हैं कौन और कितनी संपत्ति के मालिक हैं। बताते चलें कि टिम कुक एप्पल कंपनी के सीईओ हैं। साल 1998 में कुक ने एप्पल को ज्वाइन किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
मेहनत भरा है ये सफर
दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड में से एक का सीईओ बनने का टिम का सफर बेहद मेहनत भरा था। उन्होंने ऑर्बन यूनिवर्सिटी से साल 1982 में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि ली और फिर 1988 में ड्यूक यूनिवर्सिटी के फूक्का स्कूल और बिजनेस से एमबीए किया।
2011 में बने Apple CEO
अब बात करते हैं एप्पल के सीईओ पद तक आने की। बात साल 2011 की है, जब स्टीव जॉब्स ने हेल्थ से जुड़ी परेशानियों के चलते एप्पल के सीईओ पद से स्तीफा दे दिया और फिर कुक को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया। तब से लेकर अभी तक कुक कंपनी से जुड़े अहम फैसले लेते आ रहे हैं।
कितनी है टिम की सैलरी?
जब टिम कुक ने एप्पल के वर्ल्डवाइड ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट का पदभार संभाला, तो उनकी सालाना सैलरी 5 लाख डॉलर यानि कि 4.9 करोड़ के आसपास थी। लेकिन इसके बाद जब साल 2011 में वे एप्पल कंपनी के सीईओ बने, तो उनकी सैलरी एक साल में बढ़कर 9 लाख डॉलर यानि 7.37 करोड़ रुपये हो गई। टिम की संपत्ति बहुत ही कम वक्त में काफी तेजी से बढ़ी है।
संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
इसके बाद आधिकारिक तौर पर टिम कुक तीन साल पहले यानी साल 2020 में 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति तक पहुंचकर अरबपति बन गए। 'फोर्ब्स' के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति बढ़कर अब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। उनके पास एप्पल के 3 मिलियन से भी ज्यादा शेयर हैं, जो एक प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी है। उन्होंने सालों में करोड़ों डॉलर के शेयर्स बेचे भी हैं। उनकी मूल सैलरी 3.4 मिलियन डॉलर है। इसके साथ ही 8-12 मिलियन डॉलर के बीच उनका सालाना बोनस है।












Click it and Unblock the Notifications