अनुष्का शर्मा बोलीं- मैं और विराट एक साथ जल्द शुरू करेंगे कोरोना अभियान, लोगों से की ये अपील
अनुष्का शर्मा बोलीं- मैं और विराट एक साथ जल्द शुरू करेंगे कोरोना अभियान, लोगों से की ये अपील
मुंबई, 02 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक मई को 33वां जन्मदिन था। रविवार (02 मई) को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्ट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में अनुष्का शर्मा ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने शनिवार (01 मई) को अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेटे किया है। अनुष्का ने बोला, जब भारत एक खतरनाक कोरोना वायरस से जूझ रहा है, ऐसे में मुझे अपना जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा।

अनुष्का बोलीं- दर्द और पीड़ा के बीच नहीं मनाया बर्थडे
अनुष्का ने कहा, ''हाय दोस्तों, मुझे आशा है कि आप सुरक्षित हैं। मैं सिर्फ जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी को एक धन्यवाद कहना चाहती हूं। यह वास्तव में मेरे दिन को खास बनाता है। लेकिन इतने सारे दर्द और पीड़ा के बीच, मुझे अपना जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा।''

अनुष्का बोलीं- मैं और विराट जल्द ही कोरोना के खिलाफ 'मूवमेंट' शुरू करेंगे
अनुष्का शर्मा ने अपने वीडियों मैसेज में ये भी कहा कि वह जल्दी अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ कोरोना वायरस के लिए एक अभियान की शुरुआत करेंगी। अनुष्का शर्मा बोलीं, ''मुझे आप लोगों (फैंस) का स्पेशल मैसेज भी दिखा। और अब, मेरे पास आपके लिए एक अहम जानकारी है। मैं संकट की इस घड़ी में सभी से एकजुट होने और हमारे देश का समर्थन करने की अपील करना चाहूंगी। विराट और मैं एक साथ हमारे इस कोरोना 'मूवमेंट' के लिए एक साथ काम करेंगे। हम जल्द ही इसको लेकर आप सबके साथ एक डिटेल साझा करेंगे ताकि आप भी इस आंदोलन का हिस्सा बन सकें। याद रखें, हम इस लड़ाई में एक साथ हैं। दोस्तों, कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।''

अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 घंटे में इस वीडियो पर 3.69 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। अनुष्का के वीडियो पर कई अधिकारिक हैंडल से भी भी कमेंट किए गए हैं। लेकिन अनुष्का और विराट के फैंस ने कोरोना अभियान के बारे में सोचने के लिए कपल को धन्यवाद दे रहे हैं। कई यूजर ने कमेंट में कहा है कि वो इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications