3 Idiots: करीना कपूर की जगह अनुष्का शर्मा होतीं आमिर खान की हीरोइन, सामने आया ऑडिशन Video

मुंबई, 01 मई। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'थ्री इडियट्स' को 11 साल बीत जाने के बाद भी उसे बार-बार देखने का दिल करता है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट से मशहूर एक्टर आमिर खान की एक्टिंग ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 'थ्री इडियट्स' बॉलीवुड की पहली 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी ऑडिशन दिया था।

करीना कपूर के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

करीना कपूर के रोल के लिए दिया था ऑडिशन

जी हां, 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान के अपोजिट एक्ट्रेस करीना कपूर को दिखाया गया था, लेकिन उनके रोल के लिए अनुष्का शर्मा ने ऑडिशन दिया था। सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का की उसी ऑडिशन का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक्ट्रेस काफी यंग नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं।

सामने आया 11 साल पुराना वीडियो

सामने आया 11 साल पुराना वीडियो

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा काफी घबराई हुई हैं लेकिन वह पूरी कॉन्फिडेंस के साथ डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन टी-शर्ट पहना हुआ है। इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि अनुष्का का ऑडिशन फिल्म थ्री इडियट्स के लिए मेकर्स को पसंद नहीं आया और वह रिजेक्ट हो गईं। अनुष्का की जगह फिल्म में करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।

पांच साल बाद आमिर के साथ किया काम

पांच साल बाद आमिर के साथ किया काम

हालांकि अनुष्का शर्मा को भी पांच साल बाद राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म 'पीके' में अनुष्का को आमिर खान के अपोजिट कास्ट किया गया। इसमें अनुष्का ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, उन्होंने 'किंग खान' शाहरुख खान के अपोजिट काम किया था। साल 2017 में उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की, हाल ही में अनुष्का मां बनी हैं।

33वां जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का

33वां जन्मदिन मना रही हैं अनुष्का

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज (1 मई) अपना 33वां जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का इसके बाद श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फिल्म बैंड बाजा बारात में दिखीं। दोनों ही फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अनुष्का और शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी भी काफी चर्चा में रही थी।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma Birthday: जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए गाया 'मेरे महबूब कयामत होगी...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+