गूगल से भी हो गई चूक, अनुष्का शर्मा को बता दिया राशिद खान की पत्नी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के इस दौर में किस वक्त क्या ट्रेंड करने लग जाए, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले खुद की जानकारी को जरूर बेहतर किया जाए और उसे विश्वसनीय स्रोत से पुष्ट किया जाए। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राशिद खान एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, अपनी फिरकी पर वह बड़े से बड़े बल्लेबाजों को नचा चुके हैं। लेकिन गूगल पर राशिद खान को लेकर जो बड़ी चूक हो गई है, जिसके बाद गूगल सर्च का रिजल्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Recommended Video

गूगल सर्च में राशिद की पत्नी अनुष्का
दरअसल गूगल पर अगर आप राशिद खान की पत्नी के बारे सर्च करेंगे तो यहां विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम दिखाई देगा। जी हां, यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह सच है, तमाम लोगों ने गूगल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसकी पुष्टि की है। अगर आप गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करें तो सबसे उपर सर्च बार में अनुष्का शर्मा का नाम और उनकी तस्वीर दिखाई देगी। इस सर्च में राशिद खान के बारे में संक्षिप्त जानकारी सामने दिखाई देगी। शादी के बारे में लिखा गया है कि राशिद की शादी अनुष्का से शादी हुई है। शादी की तारीख 11 दिसंबर 2017 लिखी है।

2018 में लिया था अनुष्का-प्रीति जिंटा का नाम
दरअसल 2018 में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जब एक फैन ने राशिद खान से उनकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अनुष्का शर्मा मेरी पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने अनुष्का के अलावा प्रीति जिंटा का भी नाम लिया था। माना जा रहा है कि यही वजह है कि गूगल सर्च में अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी के तौर पर दिखाया जा रहा है। बता दें कि राशिद खान की शादी नहीं हुई है अबतक। जुलाई में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जब अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप जीतेगी तो वह शादी कर लेंगे।

सबसे युवा टेस्ट कप्तान
गौरतलब है कि राशिद खान का जन्म 1998 में हुआ था, वह अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और टीम के उपकप्तान भी हैं। अफगानिस्तान की टीम जिसने भारत के खिलाफ जून 2018 में अपना पहला मैच खेला था, उस टीम का राशिद खान हिस्सा थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। महज 20 वर्ष की आयु में टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले राशिद खान सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
-
IPL 2026: बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें एंट्री-एग्जिट, नो-पार्किंग जोन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications