संविधान बनने के सफर को बताने वाली फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, जानिए क्या है खास
संविधान बनने के सफर बताने वाली फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, युवाओं तक पहुंचेगी जानकारी
नई दिल्ली, 27 अगस्त: राजधानी दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी और मीनाक्षी लेखी ने संविधान निर्माण पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और चित्रांजलि 75 वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद केंद्रीय आईबी मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है, तब हम के युवाओं के बीच में ई- फोटो प्रदर्शनी ले कर जा रहे हैं, ताकि वे संविधान बनाने की प्रक्रिया जान सकें। ये जनभागीदारी की ओर हमारा एक प्रयास है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, हमारे संविधान को जिन सिद्धांतों और विचारों के साथ बनाया गया था, हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपने संविधान और उसमें उल्लेख किए गए सिद्धांतों और विचारों को रक्षित और प्रचारित करें। ऐसे में हम ये प्रदर्शनी शुरू कर रहे हें। भारतीय संविधान का निर्माण की ई-प्रदर्शनी का शुभारंभ युवाओं को ना केवल इसके बारे में अधिक जानने में मदद करेगा बल्कि उन्हें उनके अधिकारों से परिचित कराएगा।
फिल्म पोस्टर प्रजर्शनी चित्रांजलि को लेकर ठाकुर ने कहा, भारतीय सिनेमा ने समाज की छवि को आईने के रूप में फिल्मों में दिखाने और समाज सुधार के लिए जिन्होंने काम किया है उन्हें भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री आजादी के 75 वर्ष तक एक लंबी यात्रा तय करके यहां तक पहुंची है, हम भी फिल्म इंडस्ट्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। फिल्म इंडस्ट्री के पास भी अपने गौरवमय इतिहास को दिखाने का मौका है।

जी किशन रेड्डी ने क्या कहा
कल्चरल मिनिस्टर किशन रेड्डी ने कहा, ये प्रमुख विषय है कि 2047 में जब देश की आज़ादी को 100 साल पूरे होंगे तब भारत कैसा होना चाहिए। 2047 में कोई भी प्रधानमंत्री होगा, किसी भी पार्टी की सरकार होगी ये अलग बात है। 2047 में हमारा भारत शक्तिशाली बनकर उभरे ये हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी मार्च में शुरू हुई थी और 15 अगस्त से देश भर में आजादी अमृत महोत्सव के रूप में जश्न जारी है।
बता दें कि ये ई-प्रदर्शनी 11 क्षेत्रीय भाषाओं में है। इसमें तस्वीरों के संग्रह के अलावा वीडियो, भाषण क्लिप भी शामिल हैं। वहीं चित्रांजलि 75 फिल्म पोस्टर, भारतीय सिनेमा के 75 साल को दिखाया गया है।
..












Click it and Unblock the Notifications