MEA: रवीश कुमार की जगह IFS अनुराग श्रीवास्‍तव हो सकते हैं विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्‍ता

नई दिल्‍ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता की जिम्‍मेदारी संभाल रहे रवीश कुमार की जगह अनुराग श्रीवास्‍तव अगले स्‍पोक्‍सपर्सन हो सकते हैं। मंत्रालय के सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है। अनुराग श्रीवास्‍तव सान 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (आईएफएस) हैं और इस समय इथियोपिया और अफ्रीकन यूनियन में भारत के राजदूत हैं। कहा जा रहा है कि रवीश कुमार को सरकार क्रोएशिया के राजदूत का जिम्‍मा सौंप सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार आज शाम तक प्रवक्‍ता के नाम का ऐलान कर सकती है।

MEA

कौन हैं अनुराग श्रीवास्‍तव

इथियोपिया के राजदूत नियुक्‍त होने से पहले अनुराग श्रीवास्‍तव ने विदेश मंत्रालय में वित्‍त विभाग का जिम्‍मा संभाला है। यह विभाग मंत्रालय को हर वर्ष मिलने वाले बजट पर नजर रखता है। इसके अलावा वह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय उच्‍चायुक्‍त में राजनीतिक शाखा के मुखिया भी रह चुके हैं। श्रीवास्‍तव के पास जेनेवा में भारत के स्‍थायी मिशन में तैनाती का भी अच्‍छा अनुभव है। अनुराग श्रीवास्‍तव के पास इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री है। भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले वह देश के कॉरपोरेट सेक्‍टर में भी काम कर चुके हैं। उनके पास प्रतिष्ठित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिप्‍लोमैटिक स्‍टडीज में पोस्‍टग्रेजुएट डिप्‍लोमा भी है।

साल 2017 से प्रवक्‍ता 49 साल के रवीश

रवीश कुमार चार अगस्‍त 2017 से प्रवक्‍ता की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं और उन्‍होंने गोपाल बागले की जगह ली थी। 49 वर्ष के रवीश कुमार को सरकार यूरोप में राजदूत की जिम्‍मेदारी सौंप सकती है। विदेश मंत्रालय में प्रवक्‍ता का पद संभालने से पहले रवीश कुमार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में काउंसल जनरल थे। वह साल 1995 के बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। बतौर राजनयिक उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय मिशन के साथ की थी। इसके अलावा वह भूटान की राजधानी थिम्‍पू और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी तैनात रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+