शाहीन बाग पहुंचे अनुराग कश्यप ने खाई बिरयानी, केंद्र को बताया अनपढ़ सरकार

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन चुके दिल्ली के शाहीन बाग में शुक्रवार को फिल्मकार अनुराग कश्यप पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल हुए अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर हमला बोला। इस दौरान अनुराग कश्यप ने बिरयानी खाई। अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि, ये लड़ाई लंबी जाएगी। मैं इन पर विश्वास नहीं करता। ये जो कहते हैं करते नहीं हैं। जिद्दी और अनपढ़ सरकार है।इससे पहले अनुराग कश्यप जामिय में चल रहे प्रदर्शन में भी पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया।

Anurag Kashyap visit Shaheen Bagh caa NRC jamia
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, मैं बहुत दिनों से शाहीन बाग आना चाहता था। आप लोगों से हिम्मत मिलती है, इस हिम्मत से कितने सारे शाहीन बाग बन गए हैं। मैं सोच रहा था आऊंगा और स्टेज पर बिरयानी खाऊंगा। मैं किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हूं। ये बहुत मुश्किल लड़ाई है, धैर्य की लड़ाई है, जो आप लोग लड़ रहे हैं और बहुत लोग जो आपको देख रहें है, वो सोच रहें है कि आप लोग छोड़ कर चले जाएंगे।


मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, 'मैं सरकार की बहुत सारी चीजों से असहमत हूं। सरकार के पास दिल नहीं है, इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती। बस इसी तरीके से हम लड़ सकते हैं। सरकार से आप बस प्यार बांटते रहिए, सरकार बस ताकत को अपने हाथ मे रखना चाहती है। इन्होंने अपने वादे नहीं निभाए। मैं इन पर विश्वास नहीं करता हूं। भारत सीमाओं से नहीं, यहां के लोगों से बनता है।'

कश्यप ने कहा, 'सड़क बंद नहीं है, लोग आ जा सकते हैं। लोग मुझे से ट्विटर पर कहते हैं कि गृह मंत्री से सम्मान से बात करूं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में सम्मान नहीं है। उन्हें कानून का खुद नहीं पता है। यह सरकार अनपढ़ है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आप खुद लोगों को गुमराह करते हैं। क्रोनोलॉजी की बात करते हैं. पहले बोलते हैं ऐसा होगा और बाद में उसी बात से मना करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+