Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रंगोली ने तापसी के बता दिया कंगना की सस्ती कॉपी तो अनुराग कश्यप से मिला ऐसा जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल उनके लिए अकसर ही कई कलाकारों से सरेआम सोशल मीडिया पर भिड़ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने जो किया वो एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल तापसी पन्नू ने कंगना का आने वाली फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर की तारीफ की। लेकिन रंगोली ने इस तारीफ में भी एक नुक्स ढूंढ ही लिया और तापसी को खरी खोटी सुना दी। इसपर तापसी ने भले ही कुछ नहीं कहा लेकिन निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने जरूर उन्हें इसका जवाब दिया।

तापसी ने की थी कंगना की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

तापसी ने की थी कंगना की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

दरअसल एकता कपूर ने कंगना की फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया था। इसे कोट करते हुए तापसी ने भी ट्रेलर की तारीफ की और लिखा- 'ये बेहद कूल है!!!! इससे हमेशा से बड़ी उम्मीदें थीं और ये बिल्कुल पैसा वसूल है!' तापसी ने इस तारीफ में फिल्म के किसी भी आर्टिस्ट को टैग नहीं किया था। बस यही बात मानो रंगोली को रास नहीं आई और उनका गुस्सा फूट पड़ा।

'कंगना की सस्ती कॉपी होना बंद करो तापसी'

रंगोली ने तापसी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं, मगर ध्यान दें, वे कभी उसपर गौर नहीं करते और उसकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए उसका नाम तक नहीं लेते। आखिरी बार जब मैंने तापसी जी को बोलते हुए सुना था तो वो कह रही थीं कि कंगना को दोगुना फिल्टर की जरूरत है और तापसी जी आपको सस्ती कॉपी होना बंद कर देना चाहिए।'

अनुराग बोले- 'रंगोली ये अब बहुत ज्यादा हो रहा है'

तापसी के ट्वीट पर रंगोली का ऐसा हमला अनुराग कश्यप को कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि- 'रंगोली ये बहुत ज्यादा हो रहा है। ये बहुत निराशाजनक है। मुझे पता नहीं मैं इसपर क्या कहूं। तुम्हारी बहन और तापसी दोनों के साथ काम करने के बाद... मुझे समझ नहीं आ रहा... एक ट्रेलर की तारीफ करना उसकी हर बात की तारीफ करना होता है. जिसमें कंगना भी आती हैं।'

यह भी पढ़ें- कंगना और रंगोली को मुंबई कोर्ट से समन, आदित्य पंचोली ने लगाया था आपराधिक मानहानि का आरोप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+