कंगना और रंगोली को मुंबई कोर्ट से समन, आदित्य पंचोली ने लगाया था आपराधिक मानहानि का आरोप

नई दिल्ली। मुंबई कोर्ट ने मंगलवार को कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी किया है। ये समन साल 2017 में एक्टर आदित्य पंचोली द्वारा दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि के मामले में जारी किया गया। मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है।

कंगना ने आदित्य पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

कंगना ने आदित्य पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

कंगना पहले ही आदित्य पंचोली द्वारा शोषित होने की बात कई बार टीवी और सोशल मीडिया पर कह चुकी हैं, उन्होंने कहा था कि जब वे इंडस्ट्री में नई थीं तो पंचोली ने उनका यौन शोषण किया था। कंगना ने तब ये भी कहा था कि पंचोली ने उन्हें तकरीबन घर में कैद करके रखा था। इससे बचने के लिए उन्हें पहली मंजिल से कूदना भी पड़ा था, वहीं पंचोली ने इस सब को लेकर कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।

10 साल पुराना है कंगना और आदित्य का विवाद

10 साल पुराना है कंगना और आदित्य का विवाद

मालूम हो कि कंगना और आदित्य पंचोली के 10 साल पुराने विवाद को कंगना की बहन रंगोली सबके सामने लेकर आई हैं,उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रंगोली ने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि 10 साल पहले पंचोली ने कंगना से अपशब्द कहे थे और उनका यौन शोषण किया था।

 स्टार्स से कई बार उलझीं कंगना और रंगोली

स्टार्स से कई बार उलझीं कंगना और रंगोली

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल का बॉलीवुड की हस्तियों के साथ विवाद किसी से छुपा नहीं। कभी कोई कंगना के निशाने पर आता है तो कोई रंगोली के। रंगोली करण जौहर को कई बार निशाने पर ले चुकी हैं। हाल ही में रंगोली ने एक ट्वीट में लिखा था कि- करण जौहर उन आर्टिस्ट की कमाई का बड़ा हिस्सा लेता जिसे उसने लॉन्च किया है। इसके अलावा वह ये भी बताता है कि क्या पहनना चाहिए और किसके साथ सोना चाहिए।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड नताशा संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे वरुण धवन, इस तारीख को लेंगे सात फेरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+