डेटिंग ऐप पर अपना फेक प्रोफाइल देखकर गुस्‍साईं अनुराग कश्‍यप की बेटी आलिया, लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई, 9 जून: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप साइबरस्पेस में काफी पॉपुलन हैं। वह एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो अपने फैंस के लिए कुछ आकर्षक चीजें पोस्‍ट करके मनोरंजन करती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम पेज उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है। वह अक्सर एक अमेरिकी उद्यमी, अपने प्रेमी शेन ग्रेगोइरे की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए भी देखी जाती हैं लेकिन आलिया ने उनके नाम पर डेडिंग एप OkCupid पर अपनी फेक प्रोफाइल बनाए जाने गुस्‍सा जताया है।

स्क्रीनशॉट पोस्ट कर आलिया से लोगों ने की ये रिक्‍वेस्‍ट

स्क्रीनशॉट पोस्ट कर आलिया से लोगों ने की ये रिक्‍वेस्‍ट

आलिया कश्‍यप अपने रिश्ते को लेकर काफी मुखर रही हैं। इसलिए डेटिंग ऐप पर उसकी प्रोफाइल होना अजीब है। हाल ही में, आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सभी को सचेत किया कि डेटिंग ऐप ओकेक्यूपिड पर उनकी एक नकली प्रोफ़ाइल है। उसने प्रोफ़ाइल का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और लिखा कि कई लोगों ने उसे इसके बारे में बताया था। उसने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि यह प्रोफ़ाइल उसकी नहीं है और सभी से इसकी रिपोर्ट करने और इसे ब्लॉक करने का आग्रह भी किया है। उसने लिखा किसी ने डेटिंग ऐप 'ओकेक्यूपिड' पर मेरा फेक प्रोफाइल बना लिया है इसे ब्लॉक करें।

डेटिंग ऐप के फेक प्रोफाइल में आलिया की ओर से दिया गया ऑफर

डेटिंग ऐप के फेक प्रोफाइल में आलिया की ओर से दिया गया ऑफर

बता दें प्रोफ़ाइल में आलिया को निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी के रूप में पेश किया गया है। स्टार किड के फर्जी अकाउंट में कहा गया है कि वह उस निर्देशक की बेटी है जो गैंग्स ऑफ वासेपुर श्रृंखला और अन्य फिल्मों के निर्देशन के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा उसने लिखा है "फिल्म उद्योग के बाहर" कुछ लोगों से मिलने के लिए डेटिंग ऐप पर एक खाता बनाया है। इसमें कहा गया है कि इच्छुक लोग उसे टेलीग्राम पर मैसेज कर सकते हैं। इसमें टेलीग्राम खाते के यूजर के नाम का भी उल्लेख किया गया है।

अनुराग कश्‍यप की हाल ही में हुई एंजियोप्‍लास्‍टी

अनुराग कश्‍यप की हाल ही में हुई एंजियोप्‍लास्‍टी

बता दें बॉलीवुड में कई हिट फिल्‍में दे चुके जाने-माने डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है और वो अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर घर आ चुके हैं और बेड रेस्‍ट पर हैं। उनकी बेटी आलिया कश्‍यम ने पापा अनुराग कश्‍यप केऑपरेशन के बाद वीडियो शेयर किया था जिसमें अनुराग थोड़े बदले हुए लुक में नजर आ रहे थे। आलिया की बात करें मो वो अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और इन दिनों मुंबई में अपने मां-पापा के साथ समय बिता रही हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/payal-rajput-65090.html?src=hi-oiपायल राजपूत की इन Hot Pics को देखा है क्या?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+