Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'थोड़ी तमीज रखो भाई', कश्मीर की तारीफ करते-करते अचानक Anupam Mittal को क्यों आया गुस्सा? क्या है माजरा?

Anupam Mittal: देश के मशहूर बिज़नेसमैन और Shaadi.com के फाउंडर अनुपम मित्तल ने हाल ही में अपने परिवार के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिताईं। उन्होंने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और कश्मीर की खूबसूरती को स्विट्जरलैंड से तुलना करते हुए अपनी राय भी रखी लेकिन इस बात के लिए कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने लगे, जिस पर अनुपम ने उनकी जमकर क्लास लगाई लेकिन यूजर्स की कमेंटबाजी अभी भी बंद नहीं हुई है।

दरअसल अनुपम मित्तल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'स्विट्जरलैंड की लग्जरी खर्च लगभग 10 लाख रुपये हो सकता है जबकि कश्मीर की ऐसी ही यात्रा 2 लाख रुपये में संभव है, अपने ही देश में असीम सुंदरता का अनुभव अमूल्य है। हर कोई कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड कहता है, लेकिन मुझे यह तुलना आपत्तिजनक लगती है।'

Anupam Mittal

'स्विट्जरलैंड सुंदर है, पर कभी-कभी नीरस लगता है। कश्मीर कच्चा, ग्रामीण और मनमोहक है। दशकों तक डर ने इसकी सुंदरता को छुपाए रखा लेकिन पिछले कुछ सालों में सब बदल गया है।'

'तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं' (Anupam Mittal)

अनुपम मित्तल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई , कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, जबकि कुछ ने कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर अनुपम भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीरें बहुत खूबसूरत हैं और हां, कश्मीर वाकई सबसे सुंदर जगहों में से एक है' तो वहीं एक ने लिखा कि 'ज्यादातर अमीर लोग फिर भी विदेश यात्रा को ही प्राथमिकता देंगे।'

'स्विट्जरलैंड में लोग धर्म पूछकर गोली नहीं मारते'

तो एक ने लिखा कि 'स्विट्जरलैंड में लोग धर्म पूछकर गोली नहीं मारते' तो एक ने लिखा कि 'स्विट्जरलैंड से जिंदा आना - अनमोल, कश्मीर से जिंदा आना - अल्लाह भरोसे।'

' थोड़ी तमीज रखो भाई' (Anupam Mittal)

तो इस पर अनुपम मित्तल ने कहा कि ' थोड़ी तमीज रखो भाई, ये वक्त देश को सपोर्ट करने का है।' कुल मिलाकर इस वक्त अनुपम मित्तल सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। आपको बता दें कि अनुपम मित्तल ने शार्क टैंक इंडिया में अपनी उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीता था। अनुपम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं और उन्हें अपनी निजी और व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

आइए एक नजर डालते हैं Anupam Mittal के अब तक के सफर पर...

  • अनुपम मित्तल भारत के जाने-माने उद्यमी (Entrepreneur), निवेशक (Investor) और शादी डॉट कॉम (Shaadi.com) के संस्थापक हैं।
  • अनुपम मित्तल को लोग ना केवल एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जानते हैं, बल्कि टीवी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज के रूप में भी लोकप्रियता मिली है।
  • अनुपम मित्तल का जन्म 23 दिसंबर 1971 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई और आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका गए।
  • उन्होंने Boston College, USA से ऑपरेशंस और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट में MBA किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+